Freelance Falcon ~ Weird Jhola-Chhap thing ~ ज़हन

Showing posts with label Artist. Show all posts
Showing posts with label Artist. Show all posts

Sunday, August 20, 2023

Remembering Akanksha Sachan: A Trailblazer in the Indian Cosplay Scene

 December 30, 1993 - August 2, 2023

The world of cosplay mourns the loss of Akanksha Sachan, a trailblazing figure in the Indian cosplay community. Born on December 30, 1993, Akanksha's journey was one of passion, creativity, and a deep love for all things fantastical. Her untimely passing on August 2, 2023, left an irreplaceable void in the hearts of her admirers, friends, and fellow cosplayers.

A Legacy of Creativity and Dedication

Hailing from Lucknow and later based in Delhi, Akanksha's artistic journey began during her college years at the National Institute of Fashion Technology, Kolkata, where she honed her skills in fine arts. Her interest in cosplay grew out of a fusion of her fascination with anime, comics, and video games, along with her talent for design. She embarked on a remarkable journey that would see her rise to become a revered name in the world of cosplay. Akanksha's journey as a cosplayer began in 2010 (One of the first pro cosplayers in India). In an era when the concept of cosplay was still nascent in the country, she stood as a trailblazer. Her early days were characterized by a struggle to explain her unique craft, often having to educate others about what cosplay truly meant. 

Her perseverance ultimately led to her being invited as a celebrity guest to major events, where she not only showcased her extraordinary work but also inspired countless others to embrace their passions without hesitation. From cosplays that flawlessly captured the essence of beloved characters to gaming videos that resonated with fans, Akanksha's dedication and talent shone through in everything she did. Her cosplays were more than costumes; they were immersive portrayals that breathed life into the characters she loved.

A Star on the Global Stage

Cosplayers - Li Harper, Akanksha Sachan, Michelle Krikowa, Yamaki Yama and Michelle Krikowa 
----------------

Akanksha's dedication to her craft earned her recognition not only within India but also on the international stage. She and her former cosplaying partner Aorin Shariyari formed the dynamic duo "Star Guardians," captivating audiences with their impeccable cosplays at events and competitions throughout the country. Her talents led her to represent India at the esteemed World Cosplay Summit 2018 in Nagoya, Japan, showcasing her prowess to a global audience.

Her creative flair extended beyond the realm of cosplay. She established Sachan Design, a luxury costume boutique that offered embroidery design, custom prints, and worldwide shipping. Her commitment to craftsmanship and design was evident in every piece she created. Her designs were sought after not only by fellow cosplayers but also by those who admired her artistic sensibilities.

A Community Builder and Mentor

Akanksha's impact on the cosplay community went beyond her stunning cosplays and designs. She was known for her kindness, willingness to mentor newcomers, and her passion for sharing her knowledge. Her online presence, with over 80,000 followers on Facebook and 30,000 on Instagram, showcased her ability to connect with fellow enthusiasts and cosplayers around the world. Her Twitch livestreams, where she engaged in crafting sessions and gaming, further solidified her position as a beloved figure in the community.

Akanksha's sudden passing due to an anaphylactic shock to anesthesia has left the community in shock and mourning. Fond memories and heartfelt tributes poured in from all corners of the world, a testament to the impact she had on those around her.

Nagpur Anime Club shared, "Her legacy will continue to live on through the passion she ignited in others, the memories we shared together, and the positive impact she had on our lives. We will remember her as a guiding light, a friend who walked along with us, and a cosplay guru who believed in our potential."

Cosplayers and friends alike expressed their sorrow and memories, remembering Akanksha as a beacon of inspiration and creativity. The impact she had on the lives of those she touched was immeasurable.

Awards and Accolades

ESL Cosplay Competition Winner 2017 (Delhi Comic Con)

India Gaming Show Cosplay Competition Winner 2017

World Cosplay Championship 2018 India Prelims Co-Winner

Represented India in World Cosplay Summit 2018, Japan

Multiple Regional Cosplay Championships Winner (2011-2023)

------------

As we reflect on Akanksha Sachan's life and contributions, we are reminded of her remarkable ability to turn her passion into a thriving career and a source of inspiration for countless others. Her memory will continue to live on through the characters she embodied, the designs she created, and the lives she touched.

In the words of one of her friends, "Rest in peace in a better place, Sachan...one day we'll meet again." Akanksha Sachan's light may have dimmed, but it will forever shine in the hearts of the cosplay community and beyond.

===========

Saturday, July 8, 2023

एक लड़की जो कला और रंगों से जादू करती है - ज्योति सिंह (साक्षात्कार)


मोदीनगर निवासी ज्योति सिंह कई सालों से और कई विधाओं, शैलियों में कला के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पेंटिंग, कॉमिक्स, डिजिटल आर्ट, कलरिंग में अक्सर उनका कोई न कोई काम प्रकाशित होता रहता है। वे एक फ्रीलांस आर्टिस्ट के तौर पर एक समय में कई प्रकाशनों के लिए काम करती रही हैं। ज्योति कई नए कलाकारों का मार्गदर्शन भी करती हैं। विश्व पुस्तक मेला 2023 में उनसे फिर मिलना हुआ और काफ़ी बातें हुई। 

Q. अपने परिवार के बारे में बताएं।

ज्योति - परिवार में माता पिता भैया भाभी हैं। पिताजी का फोटोग्राफी का बिज़नेस है और मां अध्यापिका हैं। पिताजी ने हमेशा बहुत प्यार किया है और करते हैं और मां तो फिर मां होती है । मुझे शिक्षित करने में मां ने हमेशा प्रेरित किया है। घर में सारे लोग बहुत caring and supportive हैं। 



Q. कला से लगाव कब से है और इस बीच आपको क्या क्या उपलब्धियां मिली?


ज्योति - बचपन से कला के साथ एक अलग रिश्ता रहा है। मैं बचपन से इंट्रोवर्ट रही हूं शांत रहती थी लेकिन peace of mind के लिए हमेशा आर्ट का सहारा लिया। कभी दुखी होती थी तो किसी को नहीं बताती थी बस पेपर पेंसिल मेरे लिए थेरेपी का काम करते थे। हालांकि इसे करियर की तरह नहीं सोचा था it was something i loved to do in my leisure time but when I was in my last semester of BBA मैंने कुछ फेमस आर्टिस्ट का काम देखा social media पर और उन्हें कॉपी करने की कोशिश की और धुन कुछ ऐसी लगी कि Institute of fine arts से एक साल का diploma कर लिया। और उसके बाद my hobby became my addiction. Mental peace achieve करने के साथ साथ मैंने नेशनल लेवल पर अलग अलग states में group exhibition में participate किया है जिसमे 15 से ज़्यादा certificates and medals हैं।

I have worked as a digital colorist with some renowned children book publishers while studying at college and currently doing digital colorist freelancing.



Q. आपके करियर में बड़ा बदलाव / टर्निंग पॉइंट कब आया?


ज्योति - After completing my post graduation I worked for an MNC for three years but उसकी वजह से आर्ट को ज़्यादा वक्त़ नहीं दे पा रही थी सिर्फ वीकेंड पर ही कुछ काम हो पाता था चूंकि मेरा रहना गुड़गांव में था तो ज़्यादा वक्त़ मिलता नहीं था लेकिन lockdown में मुझे आर्ट के साथ रिश्ता बहाल करने का मौका मिला और मैंने महसूस किया कि इसके अलावा कोई काम मेरे लिए ऐसा नहीं है जो मैं इतनी खुशी से कर सकूं जितना कि आर्ट तब से इसे फुल टाइम जॉब बना लिया। मैं समझती हूं ये मेरी ज़िंदगी या करियर का टर्निंग पॉइंट था।


Q. किन क्रिएटिव लोगों का आपके जीवन पर बड़ा प्रभाव पड़ा है?


ज्योति - बहुत से लोग रहे है जो ज़िंदगी के किसी न किसी मोड़ पर मेरी प्रेरणा बने हैं सब के नाम ले पाना मेरे लिए मुश्किल है मगर कुछ लोग हैं जिन्हें मैं समझती हूं कि अपनी फील्ड के माहिर लोग हैं और उनका impact मेरे ऊपर बहुत ज़्यादा है जिनमें Lalit Sharma ji, Pradeep Sherawat ji, Vijay Sharma ji, Jagdish Kumar Ji,  Dildeep Singh ji, Abhishek Malsuni ji, Hemant ji, Vinod uncle आदि है। 



 Q. अपने शहर मोदीनगर के बारे में कुछ बताएं। यहां की कौनसी बातें और जगहें आपको पसंद हैं?  


ज्योति - Honestly speaking मैंने मोदीनगर ज़्यादा explore नहीं किया है मगर कुछ ऐसी जगहें हैं जहां मैं अक्सर जाती रहती हूं उनमें से एक मशहूर मोदी मंदिर है जहां सुकून है शांति है cultural parks हैं यहां जहां मैं evening walk करती हूं। मोदी नगर में काफी अच्छे collages हैं। अब तो मेट्रो भी शुरू होने वाली है। I am happy कि मेरा शहर तेज़ी से तरक्की कर रहा है। 




Q. बहुत से आर्टिस्ट को पता नहीं होता कि वे नौकरी या काम के लिए कहां से सही शुरुआत करें, उनको आप क्या सलाह देंगी?


ज्योति - ये सभी के साथ होता है क्योंकि एक आर्टिस्ट आर्ट को बिजनेस समझ कर शुरू नही करता लेकिन वक्त के साथ उसे अहसास होता है कि वो अपने passion को profession में तब्दील कर ले। इसके लिए ज़रूरी है कि आप ये determine करे आप जॉब करना चाहते हैं या अपना आर्ट वर्क करना चाहते हैं। जॉब के लिए आपको market scenario पता करना पड़ेगा कि किस तरह की आर्ट relevent है कौन से courses और certificates आपके लिए helpful हो सकते हैं आपका forte क्या है linkedin नौकरी. कॉम जैसे पोर्टल्स पर कनेक्शन बनाना वगैरह मतलब कि बहुत कठिन है डगर पनघट की। मगर आपका कला के प्रति समर्पण ज़रूरी है । Everything thrives on gradually तो हो जायेगा करते करते। आर्ट के सफर का मज़ा लीजिए हो जायेगा you just need to be dedicated and aware about what you are upto. 



Q. ट्रेडिशनल आर्ट और डिजिटल आर्ट में से आपको क्या ज़्यादा पसंद है और क्यों?


ज्योति - हर फूल की अपनी खुशबू होती है इसलिए मुझे तो दोनों ही बहुत पसंद है। अलग तरह का फील है दोनो forms में । हालांकि शुरू शुरू में मुझे डिजिटल बिल्कुल पसंद नहीं था शायद इसलिए कि मेरा ज़्यादा वक्त पेंसिल पेपर के साथ बीता लेकिन अब मेरी सोच बदली है डिजिटल में आपके पास एक्सपेरिमेंट करने की आज़ादी है टाइम की बचत है कभी भी कर सकते हैं। Earning के chances डिजिटल में ज़्यादा और आसान हैं वहीं ट्रेडिशनल आर्ट में focus imagination time dedication आदि की ज़रूरत पड़ती है so i am comfortable in both forms now.



Q. कलरिंग करते समय आप किन बातों का ध्यान रखती हैं?


ज्योति - I m just a learner तो मैं आजकल सीख रही हूं कि theme के according कौनसे colour selection लेने चाहिए और grey scale पर कैसे काम किया जाता है. Story और mood के according कैसे colour choose करने चाहिए।



Q. आपके सबसे हिट प्रोजेक्ट्स कौनसे रहे हैं और आने वाले समय में आपके कौनसे प्रोजेक्ट्स आ रहे हैं?


ज्योति - मेरे लिए तो मेरी हर आर्ट मेरे दिल के करीब है लेकिन मैं समझती हूं कि आपका सबसे अच्छा काम वो है जिसमें आप अपने भाव को देखने वाले तक पहुंचाने में कामयाब हुए हैं। ऐसी ही एक painting जो मैंने अपने drawing room में लगाई हुई है भगवान कृष्ण और मीरा की । It was also my first painting on Canvas.


आने वाले प्रोजेक्ट्स की फेहरिस्त लंबी है मैने कई कॉमिक्स प्रकाशन के लिए cover page design किए है कई कॉमिक्स जिनकी कलरिंग मैंने की है आने वाले हैं लेकिन खास तौर पर मैं Reva 2 और shadow blade के लिए excited हूं।



Q. ऐसे आर्टवर्क या प्रोजेक्ट जो आपके दिल के करीब हों, लेकिन ज़्यादा लोगों तक नहीं पहुंच पाए?


ज्योति - जी हैं कुछ ऐसी पेंटिंग्स जो मैंने लॉकडाउन में बनाई है और कुछ पहले की भी है जो शायद अधूरी अधूरी ही हैं मुझे लगता है कि भविष्य में वो भी किसी exhibition का हिस्सा बनें। 



Q. आपकी पसंदीदा कॉमिक्स कौनसी हैं?


ज्योति - अब तो कॉमिक्स पढ़ने का मामला कम कम ही होता है ज़्यादा तर तो मैं उसके आर्टिस्टिक पहलुओं पर गौर करती हूं मगर बचपन में काफी कॉमिक्स पढ़ी हैं जिनमें चाचा चौधरी बिल्लू पिंकी ध्रुव नागराज वगैरा मेरी पसंदीदा कॉमिक्स रही हैं।



Q. आपकी सबसे मशहूर पेंटिंग के बारे में बताएं।


ज्योति - मेरे लिए तो मीरा और कृष्ण की पेंटिंग मेरी सबसे ज़्यादा मशहूर पेंटिंग है बहुत सारी exhibition का हिस्सा रही बहुत से लोगों ने इसे खरीदने की इच्छा ज़ाहिर की मगर मेरा इसे बेचने का बिल्कुल भी मन है क्योंकि मेरा मानना है कि आपका सबसे अच्छा काम आपके सामने होना चाहिए जिससे आपको और अच्छा करने का मोटिवेशन मिले तो फिलहाल ये पेंटिंग घर के ड्राइंग रूम की शोभा बढ़ा रही है।




Q. फुल टाइम जॉब और फ्रीलांस काम में क्या अंतर है और इनमें आप किसे बेहतर मानती हैं?


ज्योति - सबसे बड़ा अंतर आज़ादी का है फुल टाइम जॉब में आप एक schedule से bound होते है जबकि फ्रीलांस में अपनी साहूलत और शर्तों के साथ आप जीविका अर्जित करते हैं। लेकिन मैं नए आने वालों को मशवरा दूंगी कि वे ज़रूर जॉब करें ताकि उन्हें ज़्यादा लोगों से मिलने का और उनके काम को और उसे करने के तरीक़े को देखने का मौक़ा मिले। ये उनके लिए काफी फायदेमंद learning experience रहेगा। 



Q. कोविड-19 के बाद आपके जीवन में क्या बदलाव आए हैं?


ज्योति - सबसे बड़ा बदलाव तो ये कि nothing is permanent in this world इसी वजह से शायद मैं ज़्यादा down to earth हों रही हूं  चूंकि मैंने अपने करीबी लोगों को खोया है इसलिए अब ज़्यादा देर नाराज़ नहीं रहती किसी से। शायरी की तरफ झुकाव हुआ है जिसकी वजह से imagination level increase हुआ है। Work from home की वजह से आर्ट वर्क ज़्यादा कर पाई। Overall mixed experience रहा post कोविड 19। शायद इसी का नाम ज़िंदगी है सुख और दुख के समागम का नाम। बदलाव आए है लेकिन ज़रूरी ये है कि हम हर गुज़रते दिन के साथ अपने आपको सकारात्मक बदलाव की तरफ ले कर चलें।



Q. आर्ट के अलावा आप कुछ अन्य कम्युनिटी से भी जुड़ी हुई हैं, उनके बारे में बताएं।


ज्योति - जी आर्ट के अलावा और कुछ NGOs हैं जिनसे मैं जुड़ी हुई हूं जिसमें स्पाइनल कॉर्ड इंजरी से related awareness प्रोग्राम और दिव्यांग लोगों की मदद की जाती है। इसी तरह मोटिवेशनल मॉडलिंग भी करती रहती हूं मेरे साथ काफी लोग जुड़े हुए है जिनकी वजह से इस तरह के अच्छे कामों का मैं भी हिस्सा बन जाती हूं। मेरे कुछ मित्र para athlete international players भी है जिनकी वजह से sports events से भी जुड़ाव है।

=======
#ज़हन

Sunday, February 21, 2021

स्वर्गीय कलाकार अनिरुद्ध साईंनाथ कृष्णमणि को श्रद्धांजलि - R.I.P. Anirudh Sainath Krishnamani (Molee Art)


कुछ दिन पहले, मौली (या मोलै) आर्ट - Molee Art, नाम से प्रख्यात डिजिटल आर्टिस्ट अनिरुद्ध साईंनाथ कृष्णमणि हमारे बीच नहीं रहे। वे अवसाद से जूझ रहे थे। भारतीय पुराणों, ग्रंथों, देवी-देवताओं पर उनकी कलाकृतियां देश-विदेश में मशहूर हुई। 


उनके पिता स्वर्गीय एम.एन कृष्णमणि (1948-2017) सुप्रीम कोर्ट के नामी वकील, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया के पूर्व अध्यक्ष और पद्म श्री (2016) थे और माता राधा कृष्णमणि (देहांत: 2007) भारत नाट्यम नृतक, भजन गायिका थीं।


कई लोगों के लिए तो भारतीय ग्रंथों के पात्रों और हिंदू भगवानों के रूप की कल्पना अनिरुद्ध जी की कलाकृतियां ही थी। उन्होंने देश में कुछ जगह अपनी कला प्रदर्शनियां भी आयोजित की, उन्हीं में से एक जगह उन्हें अपनी 2-3 कलाओं की वजह से कुछ स्थानीय नेताओं और लोगों का विरोध भी झेलना पड़ा। कई कलाकार उन्हें अपना आदर्श मानते हैं और आज भी लाखों लोग, उनका काम इंटरनेट पर खोजते हैं। उन्होंने जीवन के आखिरी सालों में जापानी थीम पर कलाकृतियां बनाई। वे उन कुछ डिजिटल कलाकारों में शामिल थे जिनकी वजह से भारतीय लोगों ने डिजिटल आर्ट के माध्यम को मान्यता दी। 


2014 में उन्होंने एक बच्चे जैसे उत्साह के साथ TEDx पर भारतीय पुराणों पर बात की थी। भगवान राम, हनुमान जी की शक्तियों बारे में बताते हुए उनकी आँखों में जो चमक थी उससे पता चल रहा था कि वे इस विषय के लिए कितने समर्पित थे। अब अनिरुद्ध हमारे बीच नहीं हैं पर उनकी कई कलाकृतियों में उनकी सोच और रचनात्मक अंदाज़ ज़िंदा रहेगा।

कितना अधूरा छोड़ दिया, फिर भी कितना कर गए,
तीस सालों में जैसे सात जन्म जी लिए...

#ज़हन

TEDx Event 2014
===========

Artist Mrinal Rai on Anirudh

"ARTISTS too can suffer from depression, please please keep encouraging them....

So artist Anirudh Sainath is no more. You must have seen one of his amazing artworks by his art name Molee's Art. Those who draw about Indian scriptures and heritage (hate to call it Mythology!) know his work very well. I remember encountering his work many years ago on Deviantart (where I am now very less active). I was working on my book and was drawing artworks based on Kurukshetra war. I remember drawing the scene of battle between Ghatokatch and Karna and shared it on Orkut. I received a lot of comments that how can Ghatotkatch have hair he was born bald and many more. I took my own pleasure to explain to them that the art is as per description in Drona Parva and was sure that no one else had captured it that way. But was surprised to see Molee not only captured it that way but also art was way superior than mine. I was both surprised and jealous ofcourse! 

From then on i always followed him, his artwork on many Indian scripture incidences are marvelous. I remember many a times a post was forwarded on FB and WhatsApp that he is the "most underrated artist of India" with his famous painting of Rama standing on a flying Hanuman. I also remember someone sharing his and my artwork side by side of Shiva saying that the chillam smoking Shiva (Molee's) is not our culture and the Halahala drinking Shiva is (mine). I was a bit happy that someone chose my art over his but I know it was not because of quality of art. I know in this birth, I may never match to the great artistic mastery of Anirudh. Many of his artworks are my favorites, including one of Nachiketa, Trapjaw, Drona etc. I wish I could get a chance to meet him virtually or in person, discuss with him of our epics and scriptures at length. Heard that he died of depression (not confirmed), How can someone of his stature be under depression? But then again, you never know what the other person is going through. Now Molee Art is among those he loved to draw and its our loss, it felt a personal loss to me.. Much to learn much to learn, May his soul finds moksha."
========

Thursday, February 6, 2020

एक आयोजन जिसने भारतीय कॉमिक्स को नई दिशा दी...


"Genereation Next Writers Workshop and Meet" इवेंट 25 जनवरी 2008 से 27 जनवरी 2008 को राज कॉमिक्स ने बुराड़ी, दिल्ली में करवाया था। इसमें शामिल होने के लिए दिसंबर 2007 में एक प्रतियोगिता रखी गई थी। उस प्रतियोगिता के कुछ विजेता इस 3 दिन के आयोजन का हिस्सा नहीं बन पाए थे, इस वजह से इवेंट में ऑनलाइन कॉमिक्स समुदाय में सक्रीय कुछ प्रशंसकों को शामिल होने की छूट मिल गई थी। 19 साल की उम्र में वहां जाना सपने जैसा था


इन तीन दिनों के दौरान भारतीय कॉमिक्स से जुड़े कई लेखक कलाकार वहां मौजूद रहे, जैसे - तरुण कुमार वाही, अनुपम सिन्हा, ललित शर्मा, संजय गुप्ता, ललित सिंह, क्षितीश पैढी, बेदी जी, जगदीश कुमार, प्रदीप सहरावत आदि। यही नहीं यह आयोजन इतना सफल रहा कि इसमें शामिल लगभग 10 किशोर और युवा आगे चलकर कॉमिक्स और साहित्य की दुनिया से जुड़े। भारत में इंटरनेट के माध्यम से इतना बड़ा ये अपनी तरह के पहला आयोजन था और इसी के बाद सालाना 'नागराज जन्मोत्सव' आयोजन की नींव रखी गई। जिन लोगों से ऑनलाइन इतनी बातें की थी उनसे मिलकर विचार साझा करना अद्वितीय अनुभव रहा। आयोजन में लाइव स्केच सेशन, कॉमिक आईडिया से पूरी कॉमिक तैयार होने का सफ़र, राज कॉमिक्स के गोदाम-ऑफिस का टूर, कॉमिक्स की स्क्रिप्ट कैसे लिखी जाती है, किस तरह के संवाद, विचार और कहानियां इस माध्यम के अनुकूल हैं, एनिमेशन, जारी प्रोजेक्ट्स पर बातचीत जैसी कई चीज़ें हुई। ठहरने की व्यवस्था राज कॉमिक्स और अब बंद हो चुके एनिमेशन स्टूडियो RToonz के ऑफिस में की गई थी। वहां से आने के बाद मैंने राज कॉमिक्स की एक शाखा ट्राईकलर बुक्स के लिए कुछ मिनी-कॉमिक्स लिखी। यह कॉमिक्स बाल विकास और बच्चों को शिक्षा देते विषयों पर थी। मेरा बाकी सफ़र तो आपके सामने है ही...यह अनुभव एक सुखद याद के रूप में हमेशा मेरे साथ रहेगा।


पुरानी साइट काफ़ी पहले बंद हो जाने की वजह से कई फ़ोटो और जानकारी अब उपलब्ध नहीं है। सदस्यों का एक यह लिंक मिला है जिसमें 19 लोगों के नाम दिख रहे हैं। - RC Forum Main Awards & Contests

#ज़हन
===========

Wednesday, September 5, 2018

Book launch & Workshop Event - Comics Theory


Comics Theory Book launch and Workshop (2 September 2018)
1) - Albela (Arvind Negi)
2) - Chori ka Arop (Husain Zamin)
3) - Comics Theory #01 - Ghosts of India (Various)
4) - Savitri (Shambhu Nath Mahto)

कॉमिक्स थ्योरी के सौजन्य से आयोजित कार्यक्रम में कई कलाकारों और पाठकों से मिलने का अवसर मिला। तदम ग्यादू, एम.के. गोयल, अरविंद सिंह, विलक्षण कौशिक (गायक), अनुपम रावत, रोहित शर्मा, व्योमा मिश्रा जी, मोहन शर्मा जी से पहली बार मिलकर मन गदगद हो गया। हालाँकि, ऐसे अवसरों पर अक्सर जितना समय हम चाहते हैं उतना सबके साथ नहीं बिता पाते। कभी-कभी किसी नये चेहरे से मिलने के लिए बढ़ते क़दमों को कोई पुरानी जानी-पहचानी आवाज़ रोक कर बैठा लेती है...बस फिर एक बात से दूसरी बात और नये चेहरों से सीमित चर्चा जिसका बाद में मलाल रह जाता है।

विशेष अतिथिगण किशोर श्रीवास्तव जी, हुसैन सर, अरविन्द साहू जी, व्योमा मैम, ललित शर्मा जी, प्रियदर्शन जी, स्मिता जी और जगदीश जी ने अपने अनमोल अनुभव बाँटे। मनीष मिश्र की आगामी कॉमिक "द हॉरर शो" और ड्रीम कॉमिक्स की अन्य प्रस्तुतियों के पोस्टर सुन्दर और जिज्ञासा बढ़ाने वाले थे। अरविंद सिंह नेगी बड़ी गर्मजोशी से मिले। आज साहित्य को अरविंद जैसे युवा शिल्पियों की ज़रुरत है। उनकी आगामी पुस्तक "अलबेला" के बारे में जो जानकारी सुनी उससे तो लगता है एक बढ़िया उपन्यास पढ़ने को मिलेगा। यहाँ भी उनका मार्गदर्शन शम्भू जी कर रहे हैं।आजकल कॉमिक्स थ्योरी, नन्हे सम्राट में सक्रीय जय भाई और वरिष्ठ कलाकार विवेक कौशिक सर के वर्कशॉप जैसे गागर में सागर थे, जहाँ काफी सीखने को मिला। वर्कशॉप से पहले और बाद में भी जय भाई सभी को समय देने की भरपूर कोशिश कर रहे थे जो देखकर प्रसन्नता हुयी। फैन फेस्ट के बारे में जानकारी देती मोहनीश और आकाश की प्रस्तुति लाजवाब रही, जिस से पता चला कि कितने कम समय में लगातार इस आयोजन का रूप बढ़ता जा रहा है। अच्छी बात ये रही कि मोहनीश ने डिप्लोमेटिक राह ना चुनकर अपने मन की बातें और आयोजन में आने वाली चुनौतियों के बारे में सबको बताया। यू.एफ़.सी. कम्युनिटी से ललित पालीवाल और साथियों ने कार्यक्रम में भागीदारी की, उनकी कॉमिक "बेचारा मोटेलाल" की प्रतियाँ इवेंट में थी। निखिल वर्मा का कॉस्प्ले अबतक का उनका सबसे बढ़िया कॉस्प्ले कहा जा सकता है। कॉमिक्स की थीम पर उनका गेटअप डरावना था।

मेरा अधिकतर समय अभिराज, प्रकाश भल्ला भाई, तन्वी, संजय सिंह और मनीष के साथ गप्पे लड़ाते हुए बीता। मेरा एक छोटा सा सेशन हुआ जिसमें लेखन, कॉमिक्स और साहित्य से जुड़े मन में दबे कुछ विचार कहे। इतने दिग्गज कलाकारों के बीच वैसे ऐसे सेशन के ज़्यादा मायने नहीं लगते।

आयोजन को सफल बनाने में अनुपम रावत, आयुष, अभिराज, तन्वी, अक्षय, अमित, मुर्शीद, दीपक व अन्य साथियों ने बेजोड़ मेहनत दिखायी। वहीं दूर होकर भी शाहब खान और धीरज कुमार ने अपने योगदान दिये। अंत में शम्भू जी का धन्यवाद इतना लोड लेने के लिए, तेज़ बारिश और विपरीत परिस्तिथियों में डटे रहने के लिए और भारतीय कॉमिक्स के अनदेखे पहलुओं पर लबडब करती स्पॉटलाइट मारने के लिए। नयी पीढ़ी के पाठक और कलाकार आपके इन्ही प्रयासों से कई खो चुके कलाकारों, विधाओं और कॉमिक्स के बारे में जानेंगे। आपने कहा था कि आप भारतीय कॉमिक्स परिवेश और इतिहास पर डॉक्टरेट शोध करना चाहते हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि कॉमिक्स थ्योरी, कॉमिक्स फैन डॉक्यूमेंट्री जैसे उपक्रम से आप ऐसा करेंगे और भारतीय कॉमिक्स पर संघर्ष में लबडब करती नहीं...बल्कि परछाईयों के महीन कोण गढ़ती तेज़ स्पॉटलाइट डालेंगे। :)


More Event Pics

Wednesday, December 27, 2017

एक सीमान्त (लघुकथा)


नम्रता को उसके गायक पति शिबू भोला ने डेढ़ घंटे बाद फ़ोन करने की बात कही थी। बेचैनी में उसने जैसे डेढ़ घंटे के 5400 सेकण्ड्स पूरे होते ही शिबू को फ़ोन मिलाया। 

"हैलो!"

"हाँ हैलो...अभी गाड़ी में हूँ..."

...पर नम्रता को उस सब से कहाँ मतलब था। शिबू की आवाज़ से वो भांप भी चुकी थी कि कॉल जारी रखने से कोई परेशानी नहीं होगी। 

"क्या रहा?"

"हाँ, मेरे साथ 2 रिकॉर्डिंग करेंगे ये लोग।"

नम्रता चहक उठी। काफी समय से खाली और परेशान चल रहे शिबू को एक बार फिर काम मिल गया था। 

कुछ देर बाद शिबू की तेज़ आवाज़ सुनकर नम्रता बाहर आयी। शिबू अपनी बेल्ट से गेट के गार्ड को बुरी तरह पीट रहा था। गार्ड अपने रेडियो पर शिबू का ही मशहूर गाना सुन रहा था। नम्रता और ड्राइवर ने उसे रोका और अचानक इस गुस्से का कारण पूछा। शिबू भोला किसी बच्चे की तरह ज़मीन पर बैठकर रोने लगा। 

शिबू - "7 एल्बम आ गयी हैं! लेकिन बारह साल से सब $@#&*# बस एक हिट "चाइना की चुन्नी" गाना सुने जा रहे हैं और हर जगह मुझसे गवाए जा रहे हैं। ढाई सौ गाने रिकॉर्ड रखे हैं, उन्हें कोई म्यूजिक प्रोडूसर नहीं खरीदता। आज भी चाइना की चुन्नी के 2 रीमिक्स की रिकॉर्डिंग की डील मिली है। 7 रीमिक्स पहले ही हो चुके हैं। मन किया सूअरों को वहीं मार दूँ। फ़िर याद आया तू जो झूठा हँसते हुए इन्वेस्टमेंट, कूपन-डिस्काउंट फलाना की बातें करती है ना...वो साल-दो साल पहले तक तुझे पता भी नहीं था क्या होते हैं। तेरी झूठी हँसी में ढका दर्द हर रात मेरे सीने पर आ जाता है, फिर मैं करवट तक नहीं ले पाता। आज से 50 साल बाद कोई कहेगा की एक-दो गानों पर पूरी ज़िन्दगी रोटी खा गया...गाने तो मैं हज़ार बनाता पर दुनिया ने उस एक-दो के आगे कुछ सुनना ही नहीं चाहा..."

समाप्त!
============
#ज़हन
Art - Felix Benjamin 

Friday, December 8, 2017

प्रतिक्रियाओं पर प्रतिक्रिया (सभी कलाकारों के लिए लेख) #ज़हन


हर प्रकार के रचनात्मक कार्य, कला को देखने वाले व्यक्ति की प्रतिक्रिया अलग होती है। यह प्रतिक्रिया उस व्यक्ति की पसंद, माहौल, लालन-पालन जैसी बातों पर निर्भर करती है। आम जनता हर रचनात्मक काम को 3 श्रेणियों में रखती है - अच्छा, ठीक-ठाक और बेकार। हाँ, कभी-कभार कोई काम "बहुत बढ़िया / ज़बरदस्त" हो जाता है और कोई काम "क्या सोच कर बना दिया? / महाबकवास" हो जाता है। रचनाकार को अधिकतर ऐसे ही रिव्यू मिलते हैं। 

इन रिव्यू से केवल ये पता लगाया जा सकता है कि फलाना श्रेणी का काम फलाना तरह के लोगों को पसंद या नापसंद आता है। उदाहरण - किसी निरक्षर व्यक्ति को गूढ़ वैज्ञानिक कमेंट्री वाला रोचक प्रोग्राम भी बेकार लगेगा या एक ख़ास अंदाज़ की कॉमेडी की आदत वाले दर्शकों को उस से अलग प्रयोगात्मक हास्य बेवकूफी लगेगा। कलाकार को ऐसे मत को गंभीरता से नहीं लेना चाहिए। अगर आप व्यावसायिक काम कर रहें हैं तो अपने दर्शकों-श्रोताओं-पाठकों की पसंद समझने में ये डेटा काम आ सकता है। प्रयोग करते रहना और सही प्रतिक्रियाओं के अनुसार काम का अवलोकन करना महत्वपूर्ण है। आम फीडबैक के बीच-बीच में कलाकार के लिए खज़ाना यानी कंस्ट्रक्टिव रिव्यू छुपे होते हैं। ऐसी प्रतिक्रियाओं-समीक्षाओं को पहचानना आसान काम है। ये रिव्यू कुछ बड़े होते हैं और इनमें आम जेनेरिक मत से अलग बातें लिखी होती हैं। (यहाँ अक्सर किसी वेबसाइट की सामग्री (कंटेंट) बनाने की खानापूर्ति वाले या पेड रिव्यू की बात नहीं हो रही है।) उन बातों का अवलोकन कर कलाकार जान सकता है कि जो समूह उसकी कला समझ रहे हैं, उन्हें कला में क्या कमी, संभावनाएं दिख रही हैं जो कलाकार की नज़रों से बच गयीं। 

आमतौर पर प्रयोग को काफी नकारात्मक प्रतिक्रिया का सामना करना पड़ता है। इसमें निराश होने वाली कोई बात नहीं है क्योकि प्रयोगों से ही हमें पता चलता है कि जितना ज्ञात संसार है उसके आगे क्या और कैसे किया जा सकता है। साथ ही निरंतर प्रयोग से कलाकार को अपनी खूबियों और कमियों का पता चलता है। अगली बार प्यार-मोहब्बत फीलगुड़, सास-बहु, लाइट एंटरटेनमेंट (इन श्रेणियों में भी कोई बुराई नहीं) की आदत वाली आम जनता को अगर उनकी आदत के अलावा कुछ परोसें तो सीमित अपेक्षा ही रखें। स्वयं से मुग्ध हुए बिना अपना अवलोकन करें, अगर आप ऐसा कर पाते हैं तो अपने सबसे सहायक समीक्षक आप खुद बन जाएंगे। 
===========

Sunday, November 26, 2017

"...और मैं अनूप जलोटा का सहपाठी भी था।"

*कलाकार श्री सत्यपाल सोनकर

पिछले शादी के सीज़न से ये आदत बनायी है कि पैसों के लिफाफे के साथ छोटी पेंटिंग उपहार में देता हूँ। पेंटिंग से मेरा मतलब फ्रेम हुआ प्रिंट पोस्टर या तस्वीर नहीं बल्कि हाथ से बनी कलाकृति है। पैसे अधिक खर्च होते हैं पर अच्छा लगता है कि किसी कलाकार को कुछ लाभ तो मिला। एक काम से घुमते हुए शहर की तंग गलियों में पहुँचा खरीदना कुछ था पर बिना बोर्ड की एक दुकान ने मेरा ध्यान खींचा जिसके अंदर कुछ कलाकृतियाँ और फ्रेम रखे हुए थे। सोचा पेंटिंग देख लेता हूँ। कुछ खरीदने से पहले एक बार ये ज़रूर देखता हूँ कि अभी जेब में कितने पैसे हैं या एटीएम कार्ड रखा है या नहीं। एक कॉन्फिडेंस सा रहता है कि चीज़ें कवर में हैं। किस्मत से जिस काम के लिए गया था उसको हटाकर जेब में 200-300 रुपये बचते और कार्ड भी नहीं था। अब पता नहीं इस तरफ कब आना हो। इस सोच में दुकान के बाहर जेब टटोल रहा था कि अंदर से एक बुज़ुर्ग आदमी ने मुझे बुलाया। 
अंदर प्रिंट पोस्टर, फ्रेम किये हुए कंप्यूटर प्रिंट रखे थे और उनके बीच पारम्परिक कलाकृतियाँ रखी हुई थीं। पोस्टर, प्रिंट चमक रहे थे वहीं हाथ की बनी पेंटिंग्स इधर-उधर एक के ऊपर एक धूमिल पड़ी थी जैसे वक़्त की मार से परेशान होकर कह रही हों कि 'देखो हम कितनी बदसूरत हो गयी हैं, अब हमें फ़ेंक दो या किसी कोने में छुपा कर रख दो...ऐसे नुमाइश पर मत लगाओ।' मैंने उन्हें कहा की मुझे एक पेंटिंग चाहिए। 
"मेरी ये पेंटिंग्स तो धुंधली लगती हैं बेटा! आप प्रिंट, पोस्टर ले जाओ।"
सुनने में लग रहा होगा कि इस वृद्ध कलाकार को अपनी कला पर विश्वास नहीं जो प्रिंट को कलाकृति के ऊपर तोल रहा है। जी नहीं! अगर उसे अपनी कला पर भरोसा ना होता तो वो कबका कला को छोड़ चुका। उसे कला पर विश्वास है पर शायद दुनिया पर नहीं। मैंने उन्हें अपनी मंशा समझायी और धीरे-धीरे अपने कामों में लगे उस व्यक्ति का पूरा ध्यान मुझपर आ गया। आँखों में चमक के साथ उन्होंने 2-3 पेंटिंग्स निकाली। 

"बारिश, धूप में बाकी के रंग मंद पड़ गये हैं। अभी ये ही कुछ ठीक बची हैं जो किसी को तोहफे में दे सकते हैं।" 

 मेरे पास समय था और उसका सदुपयोग इस से बेहतर क्या होता कि मैं इस कलाकार, सत्यपाल सोनकर की कहानी सुन लेता। 

1951 में चतुर्थ श्रेणी रेलवे कर्मचारी के यहाँ जन्म हुआ। सात बहनों के बाद हुए भाई और इनके बाद एक बहन, एक भाई और हुए। तब लोगो के इतने ही बच्चे हुआ करते थे। कला, रंग, संगीत में रुझान बचपन से था पर आस-पास कोई माहौल ही नहीं था। वो समय ऐसा था कि गुज़र-बसर करना ही एक हुनर था। कान्यकुब्ज कॉलेज (के.के.सी.) लखनऊ में कक्षा 6 में संगीत का कोर्स मिला जिसमें इनके सहपाठी थे मशहूर भजन, ग़ज़ल गायक श्री अनूप जलोटा। स्कूली और जिला स्तरीय आयोजनों, प्रतियोगिताओं में कभी अनूप आगे रहते तो कभी सत्यपाल। एक समय था जब शिक्षक कहते कि ये दोनों एक दिन बड़ा नाम करेंगे। उनकी कही आधी बात सच हुई और आधी नहीं। जहाँ अनूप जलोटा के सिर पर उनके पिता स्वर्गीय पुरुषोत्तम दास जलोटा का हाथ था, वहीं सत्य पाल जी की लगन ही उनकी मार्गनिर्देशक थी। पुरुषोत्तम दास जी अपने समय के प्रसिद्द शास्त्रीय संगीत गायक रहे जिन्होंने शास्त्रीय संगीत की कुछ विधाओं को भजन गायन में आज़माकर एक नया आयाम दिया। अनूप जलोटा ने संगीत की शिक्षा जारी रखते हुए लखनऊ के भातखंडे संगीत विश्वविद्यालय से डिग्री पूरी की, फिर लाखो-करोड़ो कैसेट-रिकार्ड्स बिके, भजन सम्राट की उपाधि, पद्म श्री मिला, बॉलीवुड-टीवी, देश-विदेश में कंसर्ट्स....और सत्यपाल? घर की आर्थिक स्थिति के कारण वो अपनी दसवीं तक पूरी नहीं कर पाये। 1968 में कारपेंटरी का कोर्स कर दुनिया से लड़ने निकल गये, जो लड़ाई आजतक चल रही है। रोटी की लड़ाई में सत्यपाल ने कला को मरने नहीं दिया। उनकी कला उनसे 5-7 बरस ही छोटी होगी। फ्रेमिंग का काम करते हुए कलाकृतियाँ बनाते रहे और बच्चों को पेंटिंग सिखाते रहे। 
*इस पेंटिंग को बनाने में लगभग 2 सप्ताह का समय लगा

"आप पेंटिंग सिखाने के कितने पैसे लेते हैं?"

"एक महीने का पांच सौ और मटेरियल बच्चे अलग से लाते हैं। जिनमें लगन है पर पैसे नहीं दे सकते उनसे कुछ नहीं लिया।"
कभी एक सतह पर खड़े दो लोग, आज एक के लिए अलग से प्राइवेट जेट तक आते हैं और एक खुले पैसे गिनने में हुई देर से टेम्पों वाले की चार बातें सुनता  है। कला के सानिध्य में संतुष्ट तो दोनों है पर एक दुनियादारी नाग के फन पर सवार है और एक उसका दंश झेल रहा है। सत्यपाल जी की संतोष वाली मुस्कराहट ही संतोष देती है। क्या ख्याल आया? पागल है जो मुस्कुरा रहा है? पागल नहीं है जीवन, कला और उन बड़ी बातों के प्यार में है जिनके इस छोटी सोच वाली दुनिया में कोई मायने नहीं है। क्या सत्यपाल हार गये? नहीं! वो पिछले 49 सालों से जीत रहे हैं और जी रहे हैं। अपने शिष्यों की कला में जाने कबतक जीते रहेंगे। 
ओह, बातों-बातों में इनकी चाय पी ली और समय भी खा लिया। अब दो-ढाई सौ रुपये में कौनसी ओरिजिनल पेंटिंग मिलेगी? एटीएम कार्ड लाना चाहिए था। कुछ संकोच से पेंटिंग का दाम पूछा। 

"75 रुपये!"

अरे मेरे भगवान! धरती फट जा और मुझे खुद में समा ले। क्या-क्या सोच रहा था मैं? सत्य पाल जी ने तो मेरी हर सोच तक को दो शब्दों से पस्त कर दिया। क्या बोलूँ, अब तो शब्द ही नहीं बचे। आज पहली बार मोल-भाव में पैसे बढ़ाने की कोशिश कर रहा था। मैंने कोशिश की पर उन्होंने एक पैसा नहीं बढ़ाया। मैंने बचे हुए पैसो की एक और थोड़ी बड़ी पेंटिंग खरीदी और वहाँ आते रहने का वायदा किया। आप सबसे निवेदन है कि डिजिटल, ट्रेडिशनल आदि किसी भी तरह और क्षेत्र के कलाकार से अगर आपका सामना हों तो अपने स्तर पर उनकी मदद करने की कोशिश करें। विवाह, जन्मदिन और बड़े अवसरों पर कलाकृति, हस्तशिल्प उपहार में देकर नया ट्रेंड शुरू करें। 

नशे से नज़र ना हटवा सके...
उन ज़ख्मों पर खाली वक़्त में हँस लेता हूँ,
मुफ़लिसी पर चंद तंज कस देता हूँ...
बरसों से एक नाव पर सवार हूँ,
शोर ज़्यादा करती है दुनिया जब...
उसकी ओट में सर रख सोता हूँ। 
==========
#ज़हन

Thursday, November 16, 2017

दो प्रकार के कलाकार (लेख) #freelance_talents

Artwork - Matt S.

एक कला क्षेत्र के प्रशंसक, उस से जुड़े हुए लोग उस क्षेत्र में 2 तरह के कलाकारों के नाम जानते हैं। पहली तरह के कलाकार जिनके किये काम कम हैं। फिर भी उन्होंने जितना किया है सब ऐसे स्तर से किया है कि प्रशंसकों, क्षेत्र के बाहर कई लोगों को उनके बारे में अच्छी जानकारी है। दूसरी तरह के कलाकारों के काम की संख्या बहुत अधिक है पर उनके औसत काम की पहुँच कम है। उदाहरण - मान लीजिए कलाकार #01 ने एक नामी प्रकाशन में इंटर्नशिप की और वहाँ उसे बड़े प्रकाशनों के साथ काम करने का अवसर मिला। उसने अपने जीवनकाल में 31 पुस्तकों में चित्रांकन किया और बड़े प्रकाशन में छपने के कारण उसकी हर पुस्तक के चर्चे देश-दुनियाभर में हुए। साथ ही बड़े नाम के कारण उसकी कलाकृतियों की कई प्रदर्शनियाँ लगीं। अब मिलिए कलाकार #02 से जो बचपन से कला बना रहा है। सीमित साधनों, अवसरों के बीच कुछ स्थानीय प्रकाशनों के साथ लगातार काम कर रहा है। उसे अब खुद याद नहीं कि उसने कला में अपने जीवन के कितने करोड़ क्षणों की आहुति दी है। कभी-कभार इंटरनेट या किसी प्रदर्शनी में वायरल हुई कलाकृति से उसका नाम उस क्षेत्र में रूचि रखने वाले लोगों को दिख जाता है। सालों-साल 15-20 बार यह नाम सुनकर लोग कह देते हैं कि "हाँ, कहीं सुना हुआ लग रहा है ये नाम..." बस ये कुछ सांत्वना मिल जाती है। बाकी क्षेत्र के बाहर तो इतना भी दिलासा नहीं। कलाकृतियों की संख्या और कला में प्रयोग, विविधता की तुलना करें तो कलाकार #02 ने अपने जीवन में जितना काम किया है उसमे से 36 कलाकार #01 निकल आयें। 

कलाकार #01 को घनत्व/नाम/भाग्य श्रेणी और कलाकार #02 को वॉल्यूम (मात्रा) बेस्ड श्रेणी में रखा जा सकता है। ज़रूरी नहीं पूरे जीवन कोई एक श्रेणी में रहे पर अधिकांश कलाकार एक ही श्रेणी में अपना जीवन बिता देते हैं। कई लोगों का तर्क होता है कि अगर किसी में अपने काम को लेकर लगन-पैशन, एकाग्रता है तो उसे सफलता मिलती है बाकी बातें केवल बहाने हैं। यह बात आंशिक सच है पूरी नहीं। यहाँ दोनों श्रेणी के कलाकार सफल हैं। पहला कलाकार अपनी मार्केटिंग और पैसे के मामले में सफल हुआ है लेकिन कला की साधना के मामले में दूसरा कलाकार सफल है, उसके लिए तो यही सफलता है कि सारे जीवन वह कला में लीन रहे। अब ये देखने वाले पर है कि वह दुनियादारी में रहकर देख रहा है या दुनियादारी से ऊपर उठकर। ध्यान देने योग्य बात ये कि कई असफल लोग भाग्य को दोष देते हुए खुद को मात्रा बेस्ड (कलाकार #02) की श्रेणी में मान लेते हैं जबकि उसके लिए भी कई वर्षों की मेहनत लगती है। दो-चार साल या और कम समय कहीं हाथ आज़मा किस्मत को दोष देकर वो क्षेत्र छोड़ देने वाले व्यक्ति को इन दीर्घकालिक श्रेणियों में नहीं गिना जा सकता। 

यहाँ किसी को सही या ग़लत नहीं कहा जा रहा। जीवन के असंख्य समीकरण कब किसको कहाँ ले जायें कहा नहीं जा सकता। अगर आप किसी भी तरह की कला चाहे वो संगीत, लेखन, काव्य, नृत्य, पेंटिंग आदि में रूचि लेते हैं तो कोशिश करें की अपनी तरफ से अधिक से अधिक वॉल्यूम बेस्ड श्रेणी के कलाकारों के काम तक पहुँचे, उन्हें प्रोत्साहित करें, अन्य लोगों को उनके बारे में बतायें क्योकि उनकी कला आपतक आने की बहुत कम सम्भावना है। बड़े मंच के सहारे कलाकार #01 का काम तो आप तक आ ही जायेगा। 
===========