In many industries, companies that once stood out for their unique culture and quality slowly begin to look identical to their competitors. As management strategies become increasingly focused on optimization, aggressive scaling, and cost-cutting, the very people contributing exceptional work often become treated as replaceable resources. The result is subtle but damaging. Brand identity weakens, trust declines, and creative distinction fades into predictable sameness. The bigger question businesses should ask is not just how efficiently they are growing, but whether they are preserving what made them valuable in the first place.
Freelance Falcon ~ Weird Jhola-Chhap thing ~ ज़हन
Showing posts with label Experimental. Show all posts
Showing posts with label Experimental. Show all posts
Tuesday, May 5, 2026
Why So Many Companies Start Looking the Same
New Article, theme - When Optimization Starts Killing Identity
==================
Friday, December 9, 2022
Animated Horror Video - Jaagte Raho (Darr TV)
In this animated video, longer (maybe better) version of my old horror story 'Jaagte Raho', only on Darr TV (Youtube).
https://www.youtube.com/watch?v=XtO45pg0AZ8
VO artist - Sunny Singh
==========
Tuesday, November 29, 2022
Dhappa (Animated Video) @ Darr TV
Horror animated video on my story - Dhappa! - Darr TV Channel
https://www.youtube.com/watch?v=MPWWCXNiAoI
VO Artist - Mahesh Sharma
Friday, January 3, 2020
भूत बाधा हवन बनाम एक्सोरसिस्म (कहानी)
पुणे से कुछ दूर एक वीरान सी बस्ती में लगभग आधा दर्जन परिवार रहते थे। वहां दो पड़ोस के पुराने घरों में कई सालों से दो भूत रहते थे। एक का नाम था विनायक और दूसरी थी क्रिस्टीन। दोनों बड़े ही शांत किस्म के थे पर उनका थोड़ा-बहुत विचरण या कुछ हरकतें (जिनसे किसी को नुक्सान नहीं होता था) उन घरों में बाद में किराए पर रहने वाले लोगों को डरा दिया करती थी। हालांकि, थोड़े समय बाद इन घरों में रह रहे परिवारों को इनकी आदत पड़ जाती। इस तरह कुछ दशक बीते। जहां विनायक, भगवान गणेश का परम भक्त था वहीं क्रिस्टीन कट्टर कैथोलिक ईसाई।
मरने से पहले दोनों जितना एक दूसरे से बचते थे, मरने के बाद न चाहते हुए भी बातें करते-करते अच्छे दोस्त बन गए थे। ऐसा नहीं था कि मरने से पहले विनायक और क्रिस्टीन में कोई बात नहीं होती थी। दोनों के जीवनसाथी बहुत पहले दुनिया छोड़ चुके थे। बस्ती में पेड़ लगाना, बिजली की लाइन पाने के लिए धरना देना, बंजर ज़मीन पर सब बस्ती वालों की साझा खेती जैसे कामों में दोनों सबसे ज़्यादा बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते थे... इस वजह से दोनों मन ही मन एक दूसरे की इज़्ज़त भी करते थे पर जहाँ धर्म, त्यौहार आदि की बात आती थी तो विनायक और क्रिस्टीन उत्तर और दक्षिण ध्रुव बन जाते थे। अपने धर्म के प्रति इनका विश्वास इतना दृढ़ था कि मरने के बाद भी ये एक-दूसरे को अपना धर्म अपनाने के तर्क दिया करते थे।
किस्मत से विनायक के घर में एक ईसाई परिवार किराए पर आया और थोड़े समय बाद क्रिस्टीन के घर में एक गणेश भक्त परिवार। विनायक और क्रिस्टीन बड़ी उत्सुकता से उन परिवारों की दिनचर्या देखते और फिर एक दूसरे को बताते कि कैसे आजकल के तरीके और बच्चे पहले से अलग हो गए हैं, कैसे पुराना धीमापन नई तेज़ी से बेहतर था और कैसे किराए पर आये परिवार के सदस्य बहुत अच्छे हैं। अगर कभी-कभार उन्हें कुछ गलत या दूसरे के धर्म का उल्लंघन दिखता तो वे जानबूझ कर दूसरे को नहीं बताते। न चाहते हुए भी कुछ हरकतों, हल्की खटपट और दूसरी आवाज़ों की वजह से दोनों परिवारों का शक बढ़ने लगा कि इन घरों में भूतों का साया है। हिन्दू परिवार ने अपने घर का भूत (क्रिस्टीन) भगाने के लिए हवन रखा और उसी दिन ईसाई परिवार ने अपने घर से भूत (विनायक) निकालने के लिए बड़े पादरी से एक्सोरसिस्म की योजना बनाई। दोनों परिवार साबित करना चाहते थे कि भूत भगाने के लिए उनके धर्म का तरीका दूसरे धर्म से बेहतर और कारगर है।
विनायक, स्वभाव के अच्छे ईसाई परिवार को नुक्सान नहीं पहुंचाना चाहता था। साथ ही, क्रिस्टीन आहत न हो इसलिए विनायक एक्सोरसिस्म से पहले की शाम घर छोड़कर जंगलों की तरफ उड़ गया। धर्म की छोटी बहस में इतने सालों की दोस्ती इस तरह ख़त्म कर देना उसे गवारा नहीं था। उसने सोचा कि अगर हिन्दू धर्म बेहतर होगा तो उसे खुद से कोई जतन करना ही नहीं पड़ेगा। उसके भूतिया मन में चल रहा था कि क्रिस्टीन क्या सोच रही होगी। पता नहीं वह उसका अचानक गायब होना समझ पाई होगी या नहीं।
जंगल आकर उसका सिर चकरा गया। शांति और लोगों से दूर जंगल के हर पेड़ पर भूतों ने डेरा जमा रखा था। कोई भी नए भूत-प्रेतों के लिए अपनी जगह छोड़ने को तैयार नहीं था।
"हे गणपति बप्पा! ऐसा तो नहीं सोचा था...आत्मा बनने के बाद भी घर के लिए भटकना पड़ेगा।"
कुछ देर भटकने के बाद, विनायक उस जान-पहचानी आवाज़ पर मुड़ा...
"किराए पर रहने के लिए जगह चाहिए...यह पेड़ छोटा है पर दो भूत एडजस्ट कर लेगा।"
विनायक ख़ुशी से फूल कर कुप्पा होके बोला - "क्रिस्टीन! तुम तो..."
क्रिस्टीन मुस्कुराकर बोली - "हाँ! गणपति बप्पा से पिटाई थोड़े ही खानी थी।"
उधर बस्ती में ज़ोर-शोर से बिना भूत वाले एक्सोरसिस्म और हवन चल रहे थे।
समाप्त!
==============
Labels:
Experimental,
Fiction,
Hindi,
India,
Life,
Mohit (Trendster),
Mohitness,
Relationship,
Society,
Story,
मोहित शर्मा ज़हन
Location:
Gurugram, Haryana, India
Tuesday, May 29, 2018
Fiction Comics (First Set)
Labels:
Art,
Comics,
Editor,
Experimental,
explore,
Horror,
Life,
Mohit (Trendster),
Mohitness,
Published,
मोहित शर्मा ज़हन
Location:
Bilaspur, Chhattisgarh, India
Thursday, May 24, 2018
Comics Theory Issue #1 Update
Comics Theory's Ghosts of India Issue 1, released now! (Anthology includes 1 short comic by me and Harendra Saini) Recent event - Indie Comix Fest 13 May 2018, Noida/Delhi.
#comics #horror #india #mohitness #comicstheory #anthology
Special edition A3 Size
Labels:
Art,
Comics,
Experimental,
Histoy,
Horror,
India,
Life,
Mohit (Trendster),
Mohitness,
Published,
Story,
Update,
मोहित शर्मा ज़हन
Location:
Delhi, India
Wednesday, April 11, 2018
उल्लास की आवाज़ (कहानी) #ज़हन
Artwork - Igor Vitkovskiy
जीव विज्ञानी डॉक्टर कोटल और उनके नेतृत्व में कुछ अनुसंधानकर्ताओं का दल प्रशांत महासागर स्थित एक दुर्गम द्वीपसमूह पर कई महीनों से टिका हुआ था। उनका उद्देश्य वहाँ रहने वाले कबीलों में बेहतर जीवन के लिए जागरूकता फैलाना था। स्थानीय धर्म सूमा के रीती-रिवाज़ों में हज़ारों कबीलेवासी अपनी सेहत और जान-माल से खिलवाड़ करते रहते थे। इतने कठिन और अजीब नियमों वाले सूमा धर्म में जागरूकता या बदलाव के लिए कोई स्थान नहीं था। अलग-अलग तरीकों से कबीले वालों को समझाना नाकाम हो रहा था। वीडियो व ऑडियो संदेश, कबीलों के पास खाद्य सामग्री या दवाई गिराना, रिमोट संचालित रोबॉट से संदेश आदि काम जंगलियों को जागरूक करने के बजाय भ्रमित कर रहे थे।
जब हर प्रयास निरर्थक लगने लगा तो डॉक्टर कोटल ने स्वयं जंगलियों के बीच जाकर उन्हें समझाने का फैसला किया। इस जोखिम भरे विचार पर दल के बाकी सदस्य पीछे हट गये। किसी तरह डॉक्टर केवल अनुवादक को अपने साथ रहने के लिए समझा पाये। बिना सुरक्षा के जंगली सीमा में घुसते ही दोनों को बंदी बना लिया गया। कुछ कबीलों की संयुक्त सभा में डॉक्टर और अनुवादक को एक खंबे से बाँध कर उनकी मंशा और पिछले कामों के बारे में पूछा गया।
जब हर प्रयास निरर्थक लगने लगा तो डॉक्टर कोटल ने स्वयं जंगलियों के बीच जाकर उन्हें समझाने का फैसला किया। इस जोखिम भरे विचार पर दल के बाकी सदस्य पीछे हट गये। किसी तरह डॉक्टर केवल अनुवादक को अपने साथ रहने के लिए समझा पाये। बिना सुरक्षा के जंगली सीमा में घुसते ही दोनों को बंदी बना लिया गया। कुछ कबीलों की संयुक्त सभा में डॉक्टर और अनुवादक को एक खंबे से बाँध कर उनकी मंशा और पिछले कामों के बारे में पूछा गया।
डॉक्टर ने अपनी तरफ से भरसक कोशिश की, और अपनी बात इस तरह ख़त्म की - "....हम आपके दुश्मन नहीं हैं। बाहर की उन्नत दुनिया में यहाँ फैले कई रोगों के इलाज और परेशानियों के हल हैं। एक बार हमें मौका देकर देखिए।"
अपनी जान के लिए कांपते और डॉक्टर को कोसते अनुवादक ने तेज़ी से कोटल की बात को जंगलियों की भाषा में दोहराया।
जवाब में कबीलों के वरिष्ठ सदस्य ज़ोर-ज़ोर से हँसने लगे। उन्होंने अनुवादक को बताया की सूमा धर्म सबसे उन्नत है और बाकी बातें व्यर्थ हैं। डॉक्टर कोटल को सूमा के ईश्वर ने उन सबकी परीक्षा लेने के लिए भेजा है।
अचानक अंतरिक्ष से गिरा एक विशालकाय पत्थर डॉक्टर कोटल और उनके अनुवादक पर बरसा और दोनों की मौके पर ही मृत्यु हो गयी। कोई बड़ी उल्का पृथ्वी का वायुमंडल पार करते हुए बड़े टुकड़ो में उस द्वीपसमूह पर बरसी थी।
इस घटना में कोई जंगली नहीं मरा। उन सबका विश्वास पक्का हुआ कि उनके धर्म से ना डिगने के कारण वो ज़िंदा रहे जबकि बाहरी अधर्मी लोग मारे गये। सभी उल्लास में "हुह-हुह-हुह..." की आवाज़ निकालकर नृत्य करने लगे।
जंगली नहीं देख पाये कि उल्का के कई टुकड़े सुप्त ज्वालामुखी में ऐसे कोण पर लगे की वह जाग्रत होकर फट गया। गर्म लावे का फव्वारा द्वीपसमूह पर आग की बारिश करने लगा। कुछ देर पहले तक सूमा धर्म के गुणगान गाते जंगली जान बचाकर भागने लगे। अधिकांश गर्म बरसात में मारे गये और जो ओट में बच गये उनकी तरफ आग की नदी तेज़ी से बढ़ रही थी। फिर भी अगर कोई बच गया तो उल्कापिंडो से समुद्र में उठी सुनामी कुछ मिनटों में दस्तक देने वाली थी। ज़मीनी सतह से काफी ढका होने के कारण दबाव में ज्वालामुखी भी उल्लास में "हुह-हुह-हुह..." की आवाज़ निकाल रहा था...शायद मन ही मन सूमा के ईश्वर का गुणगान और नृत्य भी कर रहा हो।
समाप्त!
==========
Labels:
Experimental,
Hindi,
Life,
Message,
Mohit (Trendster),
Mohitness,
nature,
Satire,
Social,
Story,
what if,
मोहित शर्मा ज़हन
Location:
Lucknow, Uttar Pradesh, India
Friday, February 16, 2018
Collab Painting Gift for Fiancee
Labels:
Art,
collaboration,
Concept,
Experimental,
gift,
Idea,
Life,
love,
Mohit (Trendster),
Mohitness,
Painting,
Romantic,
theme,
मोहित शर्मा ज़हन
Location:
Modinagar, Uttar Pradesh, India
Saturday, July 15, 2017
झुलसी दुआ (कहानी) #ज़हन
सरकारी नौकरी की तैयारी में कई वर्ष बिताने के बाद सोमेश का चयन अग्निशमन कर्मी पद पर हुआ। जहाँ घरवालों में जोखिम भरी नौकरी को लेकर सवाल और चिंता थी वहीं सोमेश के तो जैसे मन की मुराद पूरी हो गयी थी। बचपन में वो सुपरहीरो बनना चाहता था, फ़िल्मी हीरो नहीं बल्कि लोगो की मदद करने वाला असली हीरो। बड़े होते-होते उसे दुनिया की ज़मीनी सच्चाई पता चली और उसने हीरो बनने का विचार तो छोड़ दिया पर लोगो की मदद करने वाले किसी क्षेत्र में जाने की बात ने उसके बचपन का सुपरहीरो फिर से जगा दिया। समाजसेवा के साथ-साथ जीविका कमाना और क्या चाहिए?
साधारण वेतन और जान के खतरे वाली नौकरी पर असमंजस में पड़े माँ-बाप और बड़ी बहन को किसी तरह मनाकर सोमेश ट्रेनिंग पर निकल गया। फायर फाइटिंग के अभ्यास में सोमेश अपने बैच में सबसे आगे था। उसके पास रहने से उसके साथी जोश, सकारात्मकता से भर जाते थे। सोमेश से पिछड़ने के बाद भी सभी उसे पसंद करते थे। ट्रेनिंग के बाद सोमेश की पहली नियुक्ति दिल्ली में हुई। उसके छोटे कस्बे की तुलना में दिल्ली जैसे पूरी दुनिया था। जहाँ उसे अपनी जगह का आराम पसंद था वहीं महानगर की चुनौती का अपना ही मज़ा था। जब उसने सुना कि दिल्ली के कुछ इलाकों में 1 वर्ग किलोमीटर में 12,000 तक लोग रहते हैं तो किसी छोटे बच्चे की आँखों जैसा अविश्वास भर गया उसमें। गर्मी के मौसम में शहर में ख़ासकर औद्योगिक क्षेत्रों में लगने वाली आग के मामले बढ़ने लगे थे। अपनी शिफ्ट में सोमेश की दमकल वैन रोज़ाना 2-3 जगह जा रही थी, शिफ्ट ख़त्म होने के बाद भी ज़रुरत पड़ने पर सोमेश पास के अपने कमरे से फायर स्टेशन पहुँच जाता था। अपनी ड्यूटी के समय से बाहर या अधिक काम करना उसके लिए इतना सामान्य हो गया था कि उसके सीनियर अधिकारीयों, सहकर्मियों ने यह बात नोट करनी तक बंद कर दी थी। उसके दोस्त हँसते थे कि दुनिया में सबसे पॉजिटिव इंसान सोमेश है, इतना ज़िंदादिल तो फिल्मों के हीरो तक नहीं होते। सोमेश वापस उन्हें कहता कि वो सब भी आशावान बनें, हमेशा अच्छा सोचें, अपने भगवान या उपरवाले पर भरोसा रखें क्योकि जिस भी जगह पर वह गया वहाँ लोग आग, भूकम्प आदि से घायल तो हुए पर किसी की जान नहीं गयी।
उसकी दिनभर की थकान नींद से कम बल्कि घरवालों से घंटे-आधा घंटे बातें कर ज़्यादा ख़त्म होती थी। अक्सर उसने कितने लोगो को कैसे बचाया, कैसे बीमारी में भी स्टेशन आने वालो में सबसे पहला वो था, कैसे घायल पीड़ित के परिजन उस से लिपट गए, कैसे ट्रैफिक में कुछ देर हो जाने पर उनपर भीड़ ने पत्थर बरसाए या उनकी पिटाई तक की।
"माँ! आज आप मानोगी नहीं। सीढ़ी पर से झूलकर बिल्डिंग से गिरता हुआ बच्चा पकड़ा मैंने, पूरे मोहल्ले ने आशीर्वाद दिया मुझे। कोई कपडे दे रहा था, कोई वैन में घर पर बनाई मिठाई ज़बरदस्ती रख गया। बच्चे की माँ तो अपना सोने का कड़ा उतार कर दे रही थी पर मैंने लिया नहीं। उसे देख कर आपकी याद आ गयी।"
माँ का मन करता था कि सोमेश बस बोलता रहे। उसकी आवाज़ में जो ख़ुशी झलकती थी वो ही माँ के लिए सबसे बड़ी दौलत थी।
"....फिर ना माँ ओखला में तुरंत दूसरी जगह जाना पड़ा। हम लोगो की गाडी ख़राब हो गई और पहुँचते-पहुँचते लेट हो गए। भीड़ ने घेर लिया और गुस्से में एक आंटी ने संजय के चप्पल बजा दी, बाकी लोग वैन की तरफ बढ़ने लगे तो मैंने माइक से समझाया कि देर हो गयी पर जो लोग फँसे हैं उन्हें बचा लेने दो फिर पीट लेना। राधे-कृष्ण की जो कृपा रही किसी को ज़्यादा चोट तक नहीं आई, सारे लोग बचा लिए।"
माँ बोली - "अपना ध्यान रखा कर। बेटा हर जगह ऐसे मत बढ़ा कर, कहीं लोग ना सुने... "
सोमेश ने माँ को दिलासा दिया - "माँ भगवान आपकी और मेरी हर बात सुनते हैं। इतने महीने हो गए यहाँ मेरे सामने कोई नहीं मरा, ना मुझे कुछ हुआ। कुछेक बार जलती बिल्डिंग, भूकंप से तहस-नहस घरों में फँसे लोग देखकर जब सबने उम्मीद छोड़ दी तब भगवान से माँगा बस बचा लो आपका सहारा है। जाने कैसे सबको बचा लाये हम लोग। तुम्हारे साथ-साथ दर्जनों लोगो का आशीर्वाद बटोरता हूँ रोज़। सब अच्छा होगा माँ, तुम चिंता मत किया करो।"
सोमेश पर भगवान की कृपा बनी रही और उसकी नौकरी का एक साल पूरा हुआ। एक दिन उसे शहर के बाहरी इलाके में स्थित अपार्टमेंट में लगी आग के मौके पर भेजा गया। अपार्टमेंट के आग के लिए पहले ही कुछ फायर वैन पहुँच चुकी थी पर भीषण आग बिल्डिंग से आस-पास मज़दूरों की बस्तियों में फ़ैल गयी थी। दूर-दराज़ के इलाके और तंग गलियों के कारण लोगो को बचाने में मुश्किलें आ रहीं थी। एक-एक सेकण्ड से लड़ते हुए दमकल कर्मियों के कुछ दल अलग-अलग स्थानों पर फ़ैल गए। सोमेश भगवान का नाम लेता हुआ बस्ती के अंदरूनी हिस्से में फँसे लोगो को बचाने लगा। कुछ देर में स्थिति काबू में आई पर घायलों के लिए इन अंदरूनी इलाकों तक एम्बुलेंस, अन्य मदद आने में काफी समय लगना।
तभी सोमेश की नज़र एक औरत के निर्जीव शरीर के पास खड़े 2 दमकलकर्मियों पर पड़ी। वो दोनों बहस कर रहे थे कि क्या यह औरत ज़िंदा है या नहीं। तेज़ धड़कनों के साथ जब सोमेश पास पहुँचा उसे एक पूरी तरह जल चुकी गर्भवती महिला दिखी। उस महिला ने किसी तरह हाथ की ज़रा सी हरकत से जैसे बहस कर रहे बचावकर्मियों को बताया कि अभी उसमे जान थी। तारकोल की तरह चौथी डिग्री के जले के निशानों के साथ उसका मांस जगह-जगह से उतर रहा था और चेहरे की जगह एक अधभुने मांस का चिथड़ा दिख रहा था। उसका एक हाथ पेट से जलकर पेट से चिपका हुआ था, शायद जलते हुए भी वो अपने बच्चे को दिलासा दे रही थी कि सब ठीक हो जाएगा। दर्द में उसका शरीर हल्की फड़कन कर रहा था। सोमेश ने उसको पानी पिलाने की कोशिश की पर पानी की बूंदों के मांस से छूने से भी वो दर्द से और तेज़ हिलने लगी। सोमेश को विश्वास ही नहीं हो रहा था कि उसके साथ ऐसा कुछ हो सकता है। उसके साथ तो अंत में तो सब ठीक हो जाता था। एक सहकर्मी ने बताया कि इस औरत का पूरा परिवार मर चुका है। मदद आने में अभी बहुत समय था और पीड़ित औरत की हालत इतनी ख़राब थी कि सोमेश खुद को उस औरत के बचने की ज़रा सी उम्मीद का दिलासा तक नहीं दे सकता था। बेनाम औरत का दर्द सोमेश से देखा नहीं जा रहा था, नम आँखों से वह घुटनो के बल उसके पास बैठ गया। उसके हाथ बार-बार औरत की तरफ बढ़ते और उसे दर्द ना हो तो शरीर को छूने से पहले ही रुक जाते।
हमेशा हँसमुख, आशावादी रहने वाला, आज जीवन में पहली बार हार मान चुका सोमेश ऊपर देखते हुए रुंधे गले से बोला - "भगवान बहुत दर्द सह लिया इसने, प्लीज़ इस औरत को मार दो भगवान। इसे अपने पास बुला लो...प्लीज़ इसे मार दो..."
शायद भगवान ने उसकी पुकार सुन ली थी। उस औरत की नब्ज़ चली गई और साँसों का उतार-चढ़ाव भी बंद हो गया। भारी मन से सोमेश बस्ती के अन्य हिस्सों की तरफ बढ़ गया।
समाप्त!
=============
#मोहित_शर्मा_ज़हन
Artwork - Alok Pawar
#mohitness #mohit_trendster #freelancetalents
Labels:
Experimental,
Fiction,
Hindi,
Inspirational,
Life,
Mohit (Trendster),
Mohitness,
Sad,
Social,
Story,
Tragedy,
ट्रेंडी बाबा,
मोहित शर्मा ज़हन
Location:
Lucknow, Uttar Pradesh, India
Tuesday, July 11, 2017
पैमाने के दायरों में रहना... (नज़्म) #ज़हन
पैमाने के दायरों में रहना,
छलक जाओ तो फिर ना कहना...
जो जहां लकीरों की कद्र में पड़ा हो
उस से पंखों के ऊपर ना उलझना...
किन्ही मर्ज़ियों में बिना बहस झुक जाना,
तुम्हारी तक़दीर में है सिमटना...
पैमाने के दायरों में रहना,
छलक जाओ तो फिर ना कहना...
क्या करोगे इंक़िलाब लाकर?
आख़िर तो गिद्धों के बीच ही रहना...
नहीं मिलेगी आज़ाद ज़मीन,
तुम दरारों के बीच से बह लेना...
पैमाने के दायरों में रहना,
छलक जाओ तो फिर ना कहना...
जिस से हिसाब करने का है इरादा,
गिरवी रखा है उसपर माँ का गहना...
औरों की तरह तुम्हे आदत पड़ जाएगी,
इतना भी मुश्किल नहीं है चुपचाप सहना...
पैमाने के दायरों में रहना,
छलक जाओ तो फिर ना कहना...
साँसों की धुंध का लालच सबको,
पाप है इस दौर में हक़ के लिए लड़ना...
अपनी शर्तों पर कहीं लहलहा ज़रूर लोगे,
फ़िर किसी गोदाम में सड़ना...
==============
- मोहित शर्मा ज़हन
#mohitness #mohit_trendster #freelance_talents #trendyaba
Labels:
Experimental,
Freelance Talents,
Ghazal,
Hindi,
Life,
Mohit (Trendster),
Mohitness,
nazm,
observation,
Poem,
Urdu,
ट्रेंडस्टर,
मोहित शर्मा ज़हन
Location:
Lucknow, Uttar Pradesh, India
Thursday, February 16, 2017
छूटी डोर (कहानी)
हिन्दी, अंग्रेजी साहित्य के बहुत बड़े समीक्षक-आलोचक, अनुवादक श्री अनूप चौबे का टी.वी. साक्षात्कार चल रहा था। साक्षात्कारकर्ता अनूप के पुराने मित्र नकुल प्रसाद थे। कुछ सवालो बाद नकुल को एक बात याद आ गई और अपने साथ लाये सवालो के बीच उन्होंने एक सवाल रखा।
"आपने पहले कई बार अपना उपन्यास, कथा/काव्य संग्रह लिखने की मंशा मुझसे साझा की थी। उस बारे में कुछ बताएं?"
हालाँकि, यह इंटरव्यू लाइव नहीं था पर चौबे जी असहज हो गए। कुछ संभलने के बाद उन्होंने फिर बोलना शुरू किया।
"वर्षो तक एक के बाद एक ना जाने कितनी कहानियों, कविताओं और उपन्यासों को पास से देखा। कई बार तो किसी रचना के लेखक, कवि से अधिक उस रचना के साथ समय बिताया। दूसरो के गढ़े काल्पनिक जगत में गलतियां, कमियां निकालने का जूनून पता नहीं कब आदत में बदल गया। एक समीक्षक की तरह लिखना या अनुवाद करना अलग है पर जब भी लेखक की तरह कुछ लिखता हूँ तो मेरी यह आदत किसी मीनिया की तरह मेरा पीछा करती है। अपनी कल्पना के कुछ वाक्य पूरे करते ही मन उनपर अपना नकारात्मक फरमान सुना देता है। अपना लिखा मेरी नज़र से कभी पास हो ही नहीं पाता है जो किसी और तक पहुँच पाये। कभी-कभी तो रात में उठकर पिछले दिन लिखे पन्ने फाड़े हैं ताकि चैन से सो सकूँ।"
नकुल प्रसाद - "ओह! क्षमा चाहता हूँ! मुझे यह स्थिति पता नहीं थी। आप चिंता मत कीजिये, मैं वो सवाल और आपकी प्रतिक्रिया एडिट करवा दूंगा।"
अनूप चौबे - "कोई बात नहीं...अगर मैंने यह क्षेत्र ना चुना होता तो शायद मैं अच्छा साहित्य लिख पाता क्योकि सच कहूँ तो रचना की अपूर्णता, उसकी कमियां ही उसका साज-श्रृंगार हैं। ऐसी बातें ही रचना की एक अलग छाप बनाती हैं। आपने देखा होगा कैसे कोई अपने चेहरे की कमी बताता है और उसकी वही चीज़ जिसे वह कमी मानता है अक्सर लोगो को पसंद आती है। सबसे बड़ी रचनाकार प्रकृति जो हमे मरते दम तक अपनी कलाकृतियों से विस्मित करती है, में पूर्णता से दूर अनगिनत छूटी डोर हैं। साहित्य में सामाजिक दायरे की फ्रीक्वेंसी पर सेट दिमागी पैमाने को संतुष्ट करना असंभव है। चलिए कोई बात नहीं, यह जन्म इस रोल में ही सही..."
समाप्त!
- मोहित शर्मा ज़हन
Wednesday, February 8, 2017
रिया के मम्मी-पापा (डार्क कहानी)
*कमज़ोर दिल के लोग यह कहानी न पढ़ें।*
रिया की मम्मी - "मैं और मेरे पति सामान्य जीवन व्यतीत कर रहे हैं...कम से कम बाहर से कोई मिले या देखता होगा, वह तो यही कहेगा। कुछ महीने पहले हमारी एकलौती बेटी रिया ने आत्महत्या कर ली। उसका वज़न सामान्य से अधिक था, बस इतनी सी बात थी। भला यह भी कोई बात हुई? काश एक बार मुझसे या अपने पिता से अपना जी बाँट लेती। समाज की यही तो रीत है - हर चीज़ में सामान्य होने की एक सीमा/रेंज है। जैसे शादी इतने साल से इतने साल तक हुई तो ठीक इसके बाहर तो बर्बाद, इतना शरीर सामान्य, इसके ऊपर या नीचे बर्बाद, इतनी पढाई ठीक....इसके नीचे बर्बाद! अब हम बड़े तो एकबार सुनकर फिर अपने-अपने काम में लग जाते हैं पर बेचारे बच्चे कहाँ तक समझे और कितना सहें? उनके जीवन में ध्यान बँटाने वाली ज़िम्मेदारियां नहीं होती ना!
बच्ची की कमी न महसूस हो इसलिए रिया के पापा उसके साथ की तीन और बच्चियाँ उठा लाये। आखिर बाप का दिल है, मैं भी क्या समझाती इन्हें? ये 3 वही लड़कियां हैं जो रिया के मोटापे का मज़ाक बनाती रहती थी। इतना कोमल मन था मेरी बच्ची का, किसी का दर्द नहीं देख पाती थी पर जाने कितने महीने अपना दर्द अनदेखा कर छुपाती रही। उसे लगा होगा कि कभी न कभी ये लड़कियां उसके व्यक्तित्व को सराहेंगी, पेंटिंग, डांस, गायन जैसे उसके हुनर शायद उसको सबकी खासकर इन तीनो की "सामान्य रेंज" में ले आएं। ओह! मैं ज़रा खाना देख आऊं, अंदर तीनो बच्ची लोग भूखी होंगी बाकी आगे रिया के पापा बताएंगे।"
रिया के पापा - "आप कहोगे क्या दरिंदे हो गए हैं हम पति-पत्नी? इन लड़कियों को क्यों प्रताड़ित कर रहे हैं? अरे किसी चीज़ की कमी नहीं है इन्हें यहाँ। अच्छे कपडे, किताबें, टी.वी. और खाना! मोटापा कम करने के लिए लाइपोसक्शन नाम का एक ऑपरेशन होता है। इस ऑपरेशन में व्यक्ति के शरीर से अतिरिक्त वसा (फैट) निकाला जाता है। रिया 18 साल की होती और एक बार कहती तो तुरंत उसका यह ऑपरेशन करवा देता पर अभी उसमे 2 साल थे। फिर भी मैंने शहर के 2 ऐसे अस्पतालों के चपरासियों से सेटिंग कर ली है। उन दोनों से मुझे हर हफ्ते शहर में कुछ लोगो के लाइपोसक्शन से निकला 25-30 किलो फैट मिल जाता है। उसी को कच्चा या उसके पकवान बना कर इन्हें बड़े प्यार से खिलाते हैं हम दोनों। बताओ कोई अपने बच्चो के लिए भी करेगा इतना? लो बन गया खाना। इन्हें रिया की चौथी फ्रेंड के बारे में नहीं बताया?"
रिया की मम्मी - "अरे हाँ! तीन नहीं चार थी ये ग्रुप में। तभी हफ्ते का इतना फैट कम पड़ जाता था। वो तो अच्छा हुआ इनमे से एक स्टोर रूम से भागने की कोशिश में रिया के पापा के हाथ आ गई। फिर मैंने और इन्होंने उस लड़की को फैट के कनस्तर में डाला....फिल्मो, सीरियलों में जैसे दलदल में डूबते दिखाते हैं लोगो को वैसे धीरे-धीरे डूबी वो लड़की। ठीक ही हुआ! वो लड़की ही सबसे ज़्यादा चींचां और उल्टियाँ करती थी बाकी तीन तो शांत हैं बेचारी। ये सब छोडो आप अपनी सुनाओ? इस बार खाना खाये बिना नहीं जाने देंगे आपको..."
समाप्त!
- मोहित शर्मा ज़हन
Read: अमीर की हाय (कहानी)
Listen: Dimaag ki Faltu Random Lyrics Storage (Mohit Trendster)
- मोहित शर्मा ज़हन
Read: अमीर की हाय (कहानी)
Listen: Dimaag ki Faltu Random Lyrics Storage (Mohit Trendster)
Labels:
Dark,
Experimental,
Fiction,
Hindi,
Mohit (Trendster),
Mohitness,
Society,
Story,
Suspense,
Update,
ट्रेंडस्टर,
मोहित शर्मा ज़हन
Location:
Lucknow, Uttar Pradesh, India
Monday, December 14, 2015
Micro Fiction Experiments - 4 & 5 #trendster
Micro Fiction Experiment # 04 (Theme - Sports)
*) - कुछ खिलाडी असल रिकार्ड्स की जगह सिर्फ घरेलु, जूनियर्स लेवल और किवदंतियों का हिस्सा बनने के लिए दुनिया में आते है। हाँ...ये बात और है जिसने भी उन्हें खेलते देखा, वो उन्हें कभी भुला नहीं सका।
*) - जब फिटनेस थी तब अक़्ल का अकाल था। अब अक़्ल आयी तो शरीर पेट कटा ष सा हो लिया...भक!
*) - कहने को तो रजत पदक, कांस्य पदक से ऊपर माना जाता है पर मेडल सेरेमनी के बाद पता नहीं क्यों कांस्य पदक अर्जित करने वाले खिलाडी की नींद मिलीसेकेंड, आधे पॉइंट् को याद कर करवट बदलते रजत पदक जीतने वालो से गहरी होती है। सबसे बदतर स्थिति, सेमीफाइनल में आकर पदकरहित रहने वालों को तो भैया पूरे मोहल्ले की अनिद्रा एकसाथ लग जाती है।
*) - टीम के वर्ल्ड कप फाइनल में पहुँचने का ऐसा जश्न मनाया कि नाच-नाच में टीम के MVP का कंधा डिस्लोकेट हो गया और बाद में उसकी अनुपस्तिथि में कप हारे सो अलग। बन ली नचनियां?... ले ले कददू अब...हप!
*) - कल जो अपने प्रशंषको को अक्सर अपनी सिक्योरिटी से पिटवा दिया करता था, आज अपने धूमिल चर्चों के पुराने अख़बारों की कटिंग फेसबुक-ट्विटर पर बड़ी शिद्दत से स्कैन करके डालता है।
*) - एक औसत देश में पैदा हुआ विश्वस्तरीय खिलाडी अक्सर किसी विश्वस्तरीय (मापदंड देने वाले) देश में पैदा हुए औसत खिलाडी से हार जाया करता है।
*) - कुछ लोग अपने 5-7 प्रदर्शनों के बल पर सुपरस्टार्स बन जाते है जबकि कई पूरे करियर मज़दूरों की तरह तिनका-तिनका यश-सम्मान बटोरते है।
*) - इंसान के एक से अधिक पसंदीदा खेल होने चाहिए। अगर किसी खेल में निराशाजनक सीज़न चल रहा हो तो अन्य जगह से कुछ दिलासा सा मिल जावे।
*) - इस खेल में चोटिल होना आम बात है, पर बीच मैदान में उसकी चीत्कार बता रही थी कि वो चोट अलग थी। करियर का क़त्ल करने वाली विरल चोट!
*) - अगर वो 35 साल तक रिटायर होती तो महान खिलाडी कहलाती पर 42 वर्ष तक खेल को घसीट कर उसने अपने सर्वोत्तम रिकॉर्ड को साधारण बना डाला।
-------------------------------
Micro Fiction Experiment # 05 (सपने वाले अंकल जी)
एक रात वृद्ध अंकल जी को अचानक सपने दिखने लगे।
रंग-बिरंगे, प्रकृति के, खेल-खिलोनो के, बच्चो के, समुद्र के, युद्ध के, मौसम के, अश्लील वाले, यात्रा के और विभिन्न विजुअल्स।
सपने उन्हें आते थे कभी कबार पर इतने अधिक और इस तरह के रोलरकोस्टर दृष्टांत तो कतई नहीं।
अंदाज़ लगाया कि शायद ईश्वर ने उन्हें मरने से पहले अपने आस-पास मौजूद दूसरो के सपने देखने की शक्ति दी है, चलो इस बहाने रोज़ नींद में ही सही कुछ मनोरंजन हो जाएगा।
ध्यान केंद्रित कर उन्होंने किसी भी व्यक्ति के नये-पुराने सपने पढ़ने की शक्ति अर्जित कर ली, चलो इस बहाने संपत्ति का अधिक हिस्सा किसे दूँ यह निर्णय हो जाएगा।
पहले बेटे के सपने नीरस थे, हुंह जैसे ये कुछ नहीं बोलता वैसे ही इसके सपने भी बोगस। छोटे बेटे के सपने देखता हूँ, वो मुझे बहुत प्यार और सम्मान देता है।
अरी मईया! पहले ही सपने में मेरी चिता जला कर उसके अराउंड शादी के फेरे ले रहा है। अब ना देने का इसे रुड़की वाला प्लाट।
छोटे बेटे के कई सपनो में बूढ़े अंकल ने अपनी मौत, पिटाई, बेइज़्ज़ती देखी।
वैसे तो बड़ा भी कुछ ख़ास नहीं पर लुच्चो की इस टक्कर में कुछ दशमलव अंको से मैं उसे जिताता हूँ। ज़्यादा संपत्ति बड़े को, बाकी थोड़ा बहुत हिस्सा राम गोपाल वर्मा के उस विकृत रूप, मेरे छोटे बेटे को।
अंकल ये भी हो सकता था कि आपके छोटे बेटे को मनोविज्ञान, अपराध, डार्क आदि विषयों में रूचि हो और आप उसके दिल के सबसे करीब होने के कारण उसके विकृत ख्वाबों में कहीं ना कहीं आ जाते हों। अंकल-अंकल....लो बिना ये विचार किये ही काल के ग्रास में समा गए अंकल !
- मोहित शर्मा (ज़हन)
---------------------------------------
#mohitness #mohit_trendster #freelancetalents #trendybaba
Saturday, December 12, 2015
3 Micro Fiction Experiments (Mohit Trendster)
Mohit Trendster's Micro Fiction Experiments (Youtube Playlist)
Micro Fiction Experiment # 01 - Theme: अपहरण (Kidnapping)
*) - बाहरी लोग सही कहते थे जंगली लोग जादू-टोना करते है। दो महीनों तक घने जंगल की गुमनामी में बंधक बना पर्यटकों का दल आज उन्हें बचाने आये कमांडोज़ और उनके अपरहरणकर्ता कबीले वालों के बीच में ढाल बनकर खड़ा था।
*) - बब्बन पाशा चिंतित था। बड़े गुटों के कुछ आत्मघाती, अपहरण मिशन फेल हुए तो बिल उसके गिरोह के नाम फाड़ दिया गया। अब भारी सुरक्षा से उसने एक विदेशी राजनयिक को अगवा किया तो कोई मान के नहीं दे रहा उल्टा उसके आतंकी संगठन से मिलते जुलते नाम वाले संगठन को श्रेय दिया जा है खबरों में।
*) - क्रोध में बिलबिलाता पर कुछ करने में असमर्थ मोज़ेस ठगा सा महसूस कर रहा था क्योंकि एक तो वह नास्तिक था और तो राजनीती वगैहरह में नहीं पड़ता था। बेचारा बस एक टेनिस मैच देखने आया था, वो भी जीवन में पहली बार। अब किन्ही धर्मों की लड़ाई में उसको क्यों किडनैप कर लिया गया।
*) - विभोर ने बंदूकें फिल्मों में ही देखी थी। उसका मन थर-थर काँप रहा था जबकि बाहर से उसका स्थिर-शांत तन तरह-तरह की भाव भंगिमाओं से अपनी 4 साल की बच्ची का समस्या से ध्यान बँटाने और सब ठीक हो जाने का दिलासा देने में लगा था।
*) - किटकिटाते दांतों से खुद को गरियाने की कोशिश करती गरिमा सोच रही थी कि जहाँ भाग कर आयी उस वीराने में इस दन्त-कुड़कुड़िया सर्दी से बेहतर तो वो गुंडे ही रख रहे थे।
*) - बंगले के बाहर जमा किडनैपर गुट का मकसद हत्या नहीं था, पर दंगों से उबर रहे शहर में अफवाहें ज़ोरो पर थी। दुछत्ती में छिपे परिवार के अन्य सदस्यों की जान बचाने के लिए माँ ने रो रहे नवजात का गला घोंट दिया।
*) - अब उसे पता चला कि गिरोह के सरगना ने बंधक से आँखें मिलाने को क्यों मना किया था। जाने क्यों अपने किडनैपर को भी उम्मीदों से देख रहीं थी वो आँखें...कसम से अगर 2 क्षण उन आँखों में और देख लेता तो साइड बदल कर उन्ही का हो जाता।
---------------------------------------
Micro Fiction Experiment # 02 - Theme: Science
*) - कृतिम रूप से लैब में निर्मित चींटी, दल में घुसपैठ करने के बाद समझ नहीं पा रही थी कि उसकी प्राकृतिक बेवकूफ बहनो में मेहनत और अनुशासन की इतनी सनक क्यों सवार है।
-----------------------------
*) - रोज़ाना ज़िन्दगी से छोटे-बड़े समझौते करते हुए जिस प्रयोग में उसने अपना जीवन समर्पित कर दिया, जब वह लगभग पूर्णता पर था...तब खबर आयी कि वैसा ही प्रयोग दुनिया के किसी साधन-संपन्न वैज्ञानिक ने कर दिया है।
-----------------------------
*) - जो प्रजातियां प्रयोग के लिए चाहिए थी, असिस्टेंट उनके बजाये दिहाड़ी मज़दूर ले आया।
-----------------------------
*) - जेनेटिकली मॉडिफाइड क्रॉप्स (जनुकीय परावर्तित अन्न) फ़ल-सब्जी के सेवन पर व्रत में मनाही थी। सूखा ग्रस्त क्षेत्र में भी उस भोजन का आधार जीवाणु की कोशिका का मांसाहार अंश धर्म-भ्रष्ट करने को काफी थी।
-----------------------------
*) - जिस हथियार के आविष्कार से उसे विश्व में नाम, मान-सम्मान मिला.....बाद में उसे बनाने की ग्लानि में ही उसने अपनी जान ली।
-----------------------------
*) - आज को जिन युगों ने इतनी रफ़्तार दी, खैरात में मिली उन रफ्तारों के योग पर सवार यह पीढ़ी पुराने युगों की धीमी रफ्तारों का कितनी आसानी से मज़ाक बना लेती है!
-----------------------------
Micro Fiction Experiment # 03 (नासमझ इतिहास)
*) - अठारवीं सदी की बात है, दुनिया के सबसे दुर्गम नोलाम द्वीप पर तब तक कोई मानव नहीं पहुंचा था।
*) - बेहतर जहाज़ों और तकनीकों के बल पर दुनिया के तीन शक्तिशाली देशों में वहाँ सबसे पहले पहुँचने की होड़ लगी थी।
*) - एक देश द्वारा दल भेजे जाने की खबर के तुरंत बाद बाकी दोनों देशों ने भी आनन-फानन में अपने जहाज़ी दस्ते रवाना किये।
*) - देश A और देश C लगभग एकसाथ वहां पहुंचे। संचार का कोई माध्यम ना होने के कारण अब एक ही रास्ता बचा था।
*) - A और C के जहाज़ी दलों में एक दूसरे को समाप्त करने के विध्वंसक युद्ध छिड़ गया।
*) - कुछ घंटो बाद आखिरकार देश C के दल ने देश A के क्रू को ख़त्म करने के साथ-साथ उनका जहाज़ डुबो दिया।
*) - दल C के कप्तान और 4 सदस्य ज़िंदा बच पाए, तभी उन्हें देश B का जहाज़ आता दिखा।
*) - अब दुनियाभर में इतिहास की किताबों में पढ़ाया जाता है कि दुर्गम नोलाम टापू पर सबसे पहले देश B के लोग पहुँचे।
-----------------------
#mohitness #mohit_trendster #trendybaba #freelancetalents
Friday, July 25, 2014
सुनहरी जो मीरा - मोहित शर्मा (ज़हन)
वधू से साधू फली,
लाल जोड़े में दमक पीताम्बरी,
राणा जी की विषैली जलन धुली...
सुनहरी जो मीरा स्याह कान्हा में घुली।
श्याम से रंग की आस लिये पिये विष प्याले,
भला कलियुग, भले इसके बंदे,
जोगन को दुनियादारी सिखाने चले।
सावन वो पावन कर गयी,
जिसको डुबाती नदिया दो धारा हुयी,
सजदे में अकबर की नज़रे झुक गयी,
सुनहरी जो मीरा स्याह कान्हा में घुली।
जाने कैसा मोह, जाने कौन सहारा,
एक उसकी वीणा, दूजा जग सारा।
तानो की अगन यूँ सही,
काँटो की सेज पर सोयी,
रूखी सी ऋतुओं में निश्चल वो रही,
सुनहरी जो मीरा स्याह कान्हा में घुली।
अब तक बस शहजादों - परवानो के किस्सों को लकीर माना,
फिर एक नयी दीवानी को जाना,
उसने मन की मूरत को चुना,
दुनिया जिसे भ्रम कहती रही,
उस वहम से सच्चा इश्क़ बुना।
सहस्त्रों में बाँट तुम संयत रही,
फिर प्रेम मोल दो पटरानी जी,
उस जोगन को भी अपना श्याम दो रुकमणी,
सुनहरी जो मीरा कान्हा में घुली।
- मोहित शर्मा (ज़हन)
------------------------------------
*) - Hindi-Urdu Experiment.
*) - Mirabai was a great saint and devotee of Sri Krishna. Despite facing criticism and hostility from her own family, she lived an exemplary saintly life and composed many devotional bhajans. Historical information about the life of Mirabai is a matter of some scholarly debate. The oldest biographical account was Priyadas’s commentary in Nabhadas’ Sri Bhaktammal in 1712. Nevertheless there are many aural histories, which give an insight into this unique poet and Saint of India. More: http://www.poetseers.org/the-poetseers/mirabai/index.html
Sunday, July 20, 2014
Monologue Video - Bhukamp Peedit Ulkapind
Bhukamp Peedit Ulkapind (Prince Ayush & Mohit Trendster)
Youtube Video - Watch Bhukamp Peedit Ulkapind
*We apologize for average video and voice over quality.
Bhukamp peedit Ulkapind
- Nahi! Mai Bhukamp peedit nahi hun. Shehar mey Bhukamp aaya hai iska matlab ye to nahi ki us din kisi ke ghar antriksh se Ulkapind nahi gir sakti?” Haso mat!
- Arre koi meri baat kyu nahi maan raha? Sab hase hi jaa rahe hai. Mere ghar mey Ulkapind gira hai.
- Dekho…wait..mai lambi saans leta hun…shuru se batata hun.
- Humara domanjila makaan hai. Upar kiraydaar rehte hai aur neeche meri family. Mere parivaar mey mere mummy-papa hai jo Gaon….mera matlab Goa vacation par gaye hai. Kirayedaar young couple hai.
- Subah zor se ek dhamake ki aawaz huyi jaise sabse purani waali Mahabharat mey 2 teer takrate the to jo aawaz hoti thi waisi waali aawaz….aur maine mehsoos kiya ki meri baahon mey koi hai. Maine socha roz ki tarah sapna hoga aur upar waali Bhabhi hongi jab aankh khulengi to Kaamwaali ki jhaadu se udi dhool se Good Morning hogi.
- Par ek to dhamaka phir aaj sapne se ulat Bhabhi bahut kulmula rahi thi baahon mey, aankhen khuli to dekha meri baahon mey Bhabhi ki jagah Bhaiya chhatpate hue keh rahe the ki“Bhagwan k liye mujhe jaane de, Darinde!”
- Upar roof mey ched ho gaya tha jis se aasmaan dikhai de raha tha. Kamre aur Hall ko ghere hue ek badi chattan type padi thi jisme se dhuan nikal raha tha. Bhabhi aur Kaamwaali ka kuch ata-pata nahi tha kyoki Ulkapind seedhe unpar gira tha.
- Tabhi gande kapdo mey ek sundar si yuvati mere paas aayi aur boli….
“Bhaiya! Pair hatao, poochha lagana hai.”
- Ulkapind k jaadui asar se Kaamwaali Bai khoobsurat ho gayi thi. Tabhi nighty pehne hue Lasith Malinga hamare saamne aa gaya. To mai aur Bhaiya uske saath selfies aur autograph lene ki zid karne lage….Malinga Bola…
“Arre Murakh…mai teri bhabhi hun…”
Ulka k Jaadu se Bhabhi ki shakl Malinga jaisi lag rahi thi.
The End!
Friday, May 11, 2012
Maa का Monologue *Coming Soon*
Labels:
Ad,
Dark,
Drama,
Experimental,
Hindi,
Hinglish,
India,
Life,
Maa ka Monologue,
Mohit (Trendster),
Mohit Sharma,
Mohitness,
Mother,
Pure,
Sad,
Society,
Story,
Story Collection,
Teaser,
Upcoming Projects
Location:
Dehradun, Uttarakhand, India
Wednesday, January 25, 2012
Desi-Pun! - Story Collection by Mohit Sharma
Desi-Pun!
Yo Pun Intended
Almost 25 Indiastic Stories
- Mohit Sharma
Is available on multiple publishing networks & channels –
Paperback –
*) - Pothi
http://pothi.com/pothi/book/mohit-sharma-trendster-desi-pun
*) - I Proclaim
http://i-proclaimbookstore.com/deyopunin.html
*) - Create Space
*) - Dorrance Publishing
*) - Lulu
http://www.lulu.com/product/paperback/desi-pun/18885714
*) - Cinnamon Teal
eBook –
*) - Smashwords
http://www.smashwords.com/books/view/121555
*) - Lulu
http://www.lulu.com/product/ebook/desi-pun/18821813
*) - Pothi
http://pothi.com/pothi/book/ebook-mohit-sharma-trendster-desi-pun
*) - I Proclaim
http://i-proclaimbookstore.com/deyopunin.html
*) - Cinnamon Teal
*) - Create Space
Soon will be available with few more Publishers.
Monday, September 12, 2011
'The Indus Litmus' Online Newspaper by Mohit Sharma
Web-link of my online newspaper, 'The Indus Litmus' (Subscribe to read) :) -
The Indus Litmus (Paper.li)
The Indus Litmus (Paper.li)
First Issue -12 September, 2011
Thursday, May 5, 2011
Table Hockey (School Version)
Table Hockey {Also Known As Bench Hockey} (School Version)
One of the few Underground Extra Curricular Activities allowed in RLB, School Invention, Indoor Game.
Mini version of Field Hockey to cure the boredom in School. Invention, Research & Development by Dr. Mohit Sharma (Trendster), Yes I know credits should be posted after the writeup.
Hockey Stick = Pen/Pencil,
Goal Post = Pencil Box,
Ball = Eraser/Sharpener,
Duration : Depends on Recess, Free Period(s) or time you get in between the classes.
Number of Player : 2 to 6 (Max. 6 is our record Rani Laxmi Bai Memorial Senior Secondary School, Vikas Nagar, Lucknow...but you can have more players if you borrow a bench from local zoo's main attraction....Hippo).
*) - 2 Pencil Boxes are placed on the edges of bench in horizontal position. Ball hitting anywhere on the box is goal.
*) - You can dribble or hit the ball from anywhere on the bench but goal is only valid when the shot is taken after the "centre line" (marked by permanent marker) dividing bench in 2 equal halves.
*) - You can only tackle with Hockey sticks. No hand to ball contact, (...this sounds double meaning or Am I over-conscious? What...Both?) If a players hand touches the ball while tackling, hitting, dribbling then the play is stopped, ball is placed at the point of impact (where Hand Penalty Occurred) on the bench. Both players get chance to possess the ball after the count of 3....it's luck whoever hits first after the count.
*) - If ball goes out of play (bench) [For example : You unintentionally hit a shot right towards your crush's seat...she ignores it & manages her pony as usual...huh! or sharpener imitates bullet & fixes itself to some untraceable location. Next day, you see it in a Pencil Box of a class fellow but have no courage to ask him/her about that sharpener.] Then the person who made last impact on the ball loses the possession of ball & another player gets chance to hit or dribble the ball from the point (side of bench) where ball left the bench or flied/dropped from the bench..worst part is the dust, even moisture (sometimes dirty) the ball gathers within the few seconds.....from when it left the play to when it is recovered from varied locations with a common backdrop of shoes-legs-dust & paper balls.
*) - You can only drag your Hockey Stick but can never "fly", "jump" (using your hand) to get advantage.
*) - If number of goals scored by teams are equal & time is less...[For Example : A teacher unexpectedly takes an extra class in a free period...I mean come on! man you are getting less than 500 Rupees per day....so, why are you working so hard? Or is this your frustration on school management...but we are students..jeez...] Then provision of 5 penalty strokes taken by each team from the "Quarter Line" (1/4 of the Bench length) marked not as dark as "Centre Line" as it is not used that much.
Author notes :
*) - Facebook Page of Table/Bench Hockey -
http://www.facebook.com/pages/Table-Hockey-School-Version/214773321884665?ref=ts
*) - Hockey -
Hockey is a family of sports in which two teams play against each other by trying to maneuver a ball or a puck into the opponent's goal using a hockey stick. Different forms of hockey are Air Hockey, Underwater Hockey, Box Hockey, etc. More info.....
http://en.wikipedia.org/wiki/Hockey
*) - Last played this Game 5 Years ago.
http://www.facebook.com/pages/Table-Hockey-School-Version/214773321884665?ref=ts
*) - Hockey -
Hockey is a family of sports in which two teams play against each other by trying to maneuver a ball or a puck into the opponent's goal using a hockey stick. Different forms of hockey are Air Hockey, Underwater Hockey, Box Hockey, etc. More info.....
http://en.wikipedia.org/wiki/Hockey
*) - Last played this Game 5 Years ago.
Subscribe to:
Posts (Atom)






























