Freelance Falcon ~ Weird Jhola-Chhap thing ~ ज़हन

Showing posts with label Mohit Sharma Writer. Show all posts
Showing posts with label Mohit Sharma Writer. Show all posts

Saturday, August 2, 2025

एक घर जो कभी छोटा न पड़ता था...

 

देवबंद में नाना-नानी का दो मंजिला मकान काफी जगह में फैला था। बचपन में गर्मियों की छुट्टियों में इतने cousins और रिश्तेदार आ जाते थे, लेकिन जाने कैसे उस घर में सबके लिए भरपूर जगह निकल ही आती थी। जैसे उस घर में कोई जादू हो कि वो कभी छोटा नहीं पड़ता। पहले के बड़े मकान या हवेलियाँ इतनी खुली जगह में बनती थीं कि आजकल के architects भी सोच में पड़ जाएँ कि इतनी जगह क्यों waste कर दी।

घर के बाहर का रंग भी अलग ही था। शायद गुलाबी करवाया था, जो धूप पड़ते-पड़ते नारंगी और गुलाबी का एक अनोखा मेल बन गया था। हर किसी को अपनी उम्र के हिसाब से साथी मिल जाते थे और कुछ हफ्तों का एक routine सा बन जाता था। सुबह नाश्ता, फिर आंगन या पास की खाली जगह में खेलना। कभी-कभी मामा जी बच्चों को बाग में ले जाते थे। वहाँ मामा जी किसी guide की तरह हमें पेड़ों और कुछ वन्य जीवों के बारे में जानकारी देते थे, जो भूले-भटके वहाँ आ जाते थे।

दोपहर होते ही बड़े भाई-बहनों से कॉमिक्स-पत्रिकाओं की फरमाइश शुरू हो जाती। तभी दूर से कुल्फी वाले के भोंपू से पहले उसके जर्जर ठेले की bottles की आवाज़ सुनते ही बच्चों का गिरोह दौड़ पड़ता। पैसे कहाँ से आएँगे, कौन देगा, इसकी चिंता किये बिना ही ढेरों ऑर्डर दे दिए जाते। जब धूप का असर कम होता तो पास के बाज़ार में घूमने निकल जाते। वहाँ इतनी दुकानें थीं कि हर बार कुछ नया देखने को मिलता। कभी कंचे वाला soda लुभाता, तो कभी उस समय की नई सी लगने वाली wafer chocolates। कोशिश ये रहती कि झुंड के साथ एक-दो बड़े लोग रहें, ताकि खाना-पीना चलता रहे।

शाम को कभी cartoons देख लेते। रात में light आती तो ठीक, लेकिन अगर ज्यादा देर के लिए चली जाती, तो सबके बिस्तर छत पर लग जाते। अब इतनी भीड़ में आसानी से नींद आ जाए, ये कैसे हो सकता था। कोई Disney hour पर बहस कर रहा होता, कोई मामा जी की चीते से लड़ने की कहानी सुन रहा होता, कहीं भूत-चुड़ैल के address verify किए जा रहे होते, तो कहीं इस पर चर्चा होती कि India Champions Trophy में कैसे qualify करेगी। ऐसे में अगर नीचे जाकर पानी, चादर आदि लाने को हम छोटे बच्चों को कहा जाता, तो अँधेरे जीने में जाना सबसे बड़ा challenge लगता।

उस दिन छोटे मामा जी के देहांत पर जब देवबंद पहुँचा तो मेरे भीतर का बच्चा अपने जाने-पहचाने spots को ढूँढ रहा था। आस-पास सबने अपने घर तुड़वाकर नए तरीके से बनवा लिए थे। ननिहाल के घर की थोड़ी मरम्मत ज़रूर हुई थी, लेकिन वो अब भी पुरानी यादों जैसा ही था। बाहर के गुलाबी रंग की quality बेहतर हो गई थी, जिसका मुझे अफ़सोस था, क्योंकि मेरे मन में तो वही पुराना गुलाबी-नारंगी रंग देखने की इच्छा थी। पहले के बने जरोखे, न जाने paint के कितने coats से ढक गए थे, और मज़बूत दरवाज़े अब भी वही थे।

देवबंद के बाज़ार में बड़े-बड़े hoardings लगे थे। पता नहीं इस सब के बीच वो दुकानदार अब भी होगा क्या, जिससे हम Big Fun और Big Babool के साथ cricket cards लिया करते थे। बाग जाने का मन हुआ, लेकिन पता चला अब हर जगह colony कट रही हैं। वहां का रास्ता पहले जैसा नहीं रहा, और मुझे साथ ले जाने वाला कोई “बड़ा” भी तो नहीं था।

मामा जी तस्वीर में मुस्कुरा रहे थे और सबकी आँखें नम थीं। पहले जब हम आते थे तो वे न जाने कैसे गरमा-गरम चाट, समोसे, fresh फल और मिठाई तुरंत ले आते थे, जबकि दुकानों का रास्ता इतना पास भी नहीं था। ऐसा लगता था जैसे दुकान वाले खुद दौड़कर उन्हें पकड़ा गए हों कि भांजे-भांजियों को सब कुछ ताज़ा मिलना चाहिए।

हमारे बचपन को सुंदर बनाने वाले मामा जी चले गए। अब देवबंद का नाम सुनते ही मन में खुशी नहीं, बस एक गहरी उदासी उतर आती है।

#ज़हन

Wednesday, November 1, 2017

माँ सरस्वती की शिष्या: स्वर्गीय गिरिजा देवी


1949 में आकाशवाणी, इलाहाबाद में अपनी पहली सार्वजनिक प्रस्तुति देने के बाद, पिछले लगभग सात दशकों से विश्वभर में हिंदुस्तानी शास्त्रीय-उपशास्त्रीय संगीत का परचम में लहरा रहीं पद्म विभूषण गायिका गिरिजा देवी का कोलकाता में (24 अक्टूबर, 2017) दिल का दौरा पड़ने से देहांत हो गया। शायद आप उनका नाम पहली बार सुन रहे हों या कहीं सुना-सुना सा लग रहा हो। अगर हाँ...तो इसमें पूरा दोष आपका नहीं है। कला दो प्रकार की होती है। पहली कला जो आम लोगो के पास आती है और दूसरी कला जिसके पास लोगो को जाना पड़ता है, मतलब यह कि एक कला का आनंद लेने के लिए लोगो को अधिक जानकारी की ज़रुरत नहीं पड़ती जबकि दूसरी कला का रस पीने के लिए पहले उस से जुडी कई बातें समझनी पड़ती है। जैसे 100/200 मीटर दौड़ को कोई भी समझ सकता है जबकि बेसबॉल को समझने के लिए पहले उसके अनेक नियमों, अंको का अर्जन आदि को समझना होगा। शास्त्रीय संगीत ऐसी ही कला है जिसका आनंद लेने के लिए पहले उस से जुड़े स्वर, विधाएँ, घरानों, यंत्र आदि को समझना पड़ता है। वहीं फ़िल्मी संगीत अक्सर अपनी सतह पर धुन, वैरायटी परोस देता है तो सुनने वालो को ज़्यादा दिमाग नहीं लगाना पड़ता। यही वजह है कि हम जितना पॉप, रॉक, फ़िल्मी संगीत के सितारों को जानते हैं उतना शास्त्रीय संगीत के गायक, संगीतज्ञों को नहीं जानते। बॉलीवुड या अब यूट्यूब में 2-4 गानों के बाद ही गायकों की फॉलोइंग लाखों-करोड़ों में पहुँच जाती है। ऐसी पहचान का अंश भर पाने के लिए शास्त्रीय संगीत के साधकों को दशकों साधना करनी पड़ती है।  

अपनों द्वारा गिरिजा जी को प्यार से 'अप्पा जी' कहा जाता था और जीवन के लंबे सफर में अप्पा जी कई शिष्यों, श्रोताओं के लिए अपनी हो गई थीं। वैसे तो उन्हें ठुमरी का चेहरा कहा गया पर उप-शास्त्रीय संगीत, पूरब-अंग गायन की कई विधाओं में उन्हें महारत हासिल थी। ठुमरी, दादरा, छंद, ख्याल, टप्प, कजरी, चैती-होली आदि में उनके कुशल, मोहक गायन का जादू दिखता है। 

बनारस संगीत के दो नामी संगीतज्ञों श्री सरजू प्रसाद मिश्र और श्री चंद मिश्र की छाँव में अप्पा जी ने संगीत ही नहीं हर तरह के गायन से पहले मन में वैसे भाव लाने, वाद्ययंत्रो के साथ तालमेल बैठाने की बारीकी सीखी। वर्षों की मेहनत से मिले कण उन्होंने अपने शिष्यों को प्रदान किये पर शायद फिर भी कुछ कण उनके साथ लोम हो गये। ठुमरी की महारानी! प्रेम के अनगिनत भावों को तराशती हुई वो स्वयं ठुमरी में खो जाती थीं। उनके जीवनकाल में राधा-कृष्णा के प्रेम से लेकर आज के युग की उपमाओं तक ठुमरी का रस बिखरता रहा। अपने गायन में वो वासना, फूहड़पन, ज़बरदस्ती के विद्रोह से दूर शान्ति के भाव रखती थीं। ऐसी शान्ति जिसमे साधक और श्रोता दोनों संसार भूलकर खो जाएँ। 

गिरिजा जी को फ्यूज़न (विलय) संगीत से परहेज़ था। उनका मानना था कि अधिक शोर के साथ काव्य को बारीकी से गाना बहुत कठिन है। इस वजह से वो फ्यूज़न बैंड्स द्वारा भेजे गये निमंत्रणों को स्वीकार नहीं करती थी। गिरिजा जी ख्याल और ठुमरी की कभी तुलना नहीं करती थीं। वो कहती कि एक तरफ राग, लय की आत्मा है जबकि एक तरफ मनोरम काव्य पंक्तियों की राह है और दोनों ही अपने में पूर्ण हैं। उनके परिवार का झुकाव काव्य की तरफ था इसलिए उनकी रूचि भी ठुमरी में अधिक रही। जब नये ज़माने में ठुमरी को तुलनात्मक आसान विधा कहा जाने लगा तो गिरिजा जी ने ख्याल की कठिन पगडंडियों का रियाज़ कर कुछ इस तरह साधा कि कोई उनपर सवाल ना कर सके। अपनी हर प्रस्तुति, कॉन्सर्ट में उन्होंने ख्याल विधा को भी शामिल किया। गिरिजा जी खुद को देवी सरस्वती (ज्ञान और ललित कला की देवी) की सेविका मानती थी। उनके अनुसार वो स्वयं को माँ सरस्वती की शिष्या होने लायक बना रही थीं। आशा है गिरिजा जी के शिष्य उनकी दिखायी राह पर चलकर भारतीय शास्त्रीय संगीत में योगदान देंगे और अब गिरिजा जी माँ सरस्वती के सानिध्य में तीनो लोकों को अपनी ठुमरी से मोहित कर रही होंगी। नमन!
========
#ज़हन
(Wrote this article for Roobaru Duniya App)

Monday, December 14, 2015

Micro Fiction Experiments - 4 & 5 #trendster

Micro Fiction Experiment # 04 (Theme - Sports)


*) - कुछ खिलाडी असल रिकार्ड्स की जगह सिर्फ घरेलु, जूनियर्स लेवल और किवदंतियों का हिस्सा बनने के लिए दुनिया में आते है। हाँ...ये बात और है जिसने भी उन्हें खेलते देखा, वो उन्हें कभी भुला नहीं सका। 

*) - जब फिटनेस थी तब अक़्ल का अकाल था। अब अक़्ल आयी तो शरीर पेट कटा ष सा हो लिया...भक!

*) - कहने को तो रजत पदक, कांस्य पदक से ऊपर माना जाता है पर मेडल सेरेमनी के बाद पता नहीं क्यों कांस्य पदक अर्जित करने वाले खिलाडी की नींद मिलीसेकेंड, आधे पॉइंट् को याद कर करवट बदलते रजत पदक जीतने वालो से गहरी होती है। सबसे बदतर स्थिति, सेमीफाइनल में आकर पदकरहित रहने वालों को तो भैया पूरे मोहल्ले की अनिद्रा एकसाथ लग जाती है। 

*) - टीम के वर्ल्ड कप फाइनल में पहुँचने का ऐसा जश्न मनाया कि नाच-नाच में टीम के MVP का कंधा डिस्लोकेट हो गया और बाद में उसकी अनुपस्तिथि में कप हारे सो अलग। बन ली नचनियां?... ले ले कददू अब...हप!

*) - कल जो अपने प्रशंषको को अक्सर अपनी सिक्योरिटी से पिटवा दिया करता था, आज अपने धूमिल चर्चों के पुराने अख़बारों की कटिंग फेसबुक-ट्विटर पर बड़ी शिद्दत से स्कैन करके डालता है। 

*) - एक औसत देश में पैदा हुआ विश्वस्तरीय खिलाडी अक्सर किसी विश्वस्तरीय (मापदंड देने वाले) देश में पैदा हुए औसत खिलाडी से हार जाया करता है। 

*) - कुछ लोग अपने 5-7 प्रदर्शनों के बल पर सुपरस्टार्स बन जाते है जबकि कई पूरे करियर मज़दूरों की तरह तिनका-तिनका यश-सम्मान बटोरते है।

*) - इंसान के एक से अधिक पसंदीदा खेल होने चाहिए। अगर किसी खेल में निराशाजनक सीज़न चल रहा हो तो अन्य जगह से कुछ दिलासा सा मिल जावे। 

*) - इस खेल में चोटिल होना आम बात है, पर बीच मैदान में उसकी चीत्कार बता रही थी कि वो चोट अलग थी। करियर का क़त्ल करने वाली विरल चोट! 

*) - अगर वो 35 साल तक रिटायर होती तो महान खिलाडी कहलाती पर 42 वर्ष तक खेल को घसीट कर उसने अपने सर्वोत्तम रिकॉर्ड को साधारण बना डाला। 

-------------------------------
Micro Fiction Experiment # 05 (सपने वाले अंकल जी)


एक रात वृद्ध अंकल जी को अचानक सपने दिखने लगे।
रंग-बिरंगे, प्रकृति के, खेल-खिलोनो के, बच्चो के, समुद्र के, युद्ध के, मौसम के, अश्लील वाले, यात्रा के और विभिन्न विजुअल्स। 

सपने उन्हें आते थे कभी कबार पर इतने अधिक और इस तरह के रोलरकोस्टर दृष्टांत तो कतई नहीं। 
अंदाज़ लगाया कि शायद ईश्वर ने उन्हें मरने से पहले अपने आस-पास मौजूद दूसरो के सपने देखने की शक्ति दी है, चलो इस बहाने रोज़ नींद में ही सही कुछ मनोरंजन हो जाएगा। 

ध्यान केंद्रित कर उन्होंने किसी भी व्यक्ति के नये-पुराने सपने पढ़ने की शक्ति अर्जित कर ली, चलो इस बहाने संपत्ति का अधिक हिस्सा किसे दूँ यह निर्णय हो जाएगा। 
पहले बेटे के सपने नीरस थे, हुंह जैसे ये कुछ नहीं बोलता वैसे ही इसके सपने भी बोगस। छोटे बेटे के सपने देखता हूँ, वो मुझे बहुत प्यार और सम्मान देता है। 
अरी मईया! पहले ही सपने में मेरी चिता जला कर उसके अराउंड शादी के फेरे ले रहा है। अब ना देने का इसे रुड़की वाला प्लाट। 

छोटे बेटे के कई सपनो में बूढ़े अंकल ने अपनी मौत, पिटाई, बेइज़्ज़ती देखी। 
वैसे तो बड़ा भी कुछ ख़ास नहीं पर लुच्चो की इस टक्कर में कुछ दशमलव अंको से मैं उसे जिताता हूँ। ज़्यादा संपत्ति बड़े को, बाकी थोड़ा बहुत हिस्सा राम गोपाल वर्मा के उस विकृत रूप, मेरे छोटे बेटे को। 

अंकल ये भी हो सकता था कि आपके छोटे बेटे को मनोविज्ञान, अपराध, डार्क आदि विषयों में रूचि हो और आप उसके दिल के सबसे करीब होने के कारण उसके विकृत ख्वाबों में कहीं ना कहीं आ जाते हों। अंकल-अंकल....लो बिना ये विचार किये ही काल के ग्रास में समा गए अंकल !  

- मोहित शर्मा (ज़हन) 
---------------------------------------

#mohitness #mohit_trendster #freelancetalents #trendybaba

Saturday, December 12, 2015

3 Micro Fiction Experiments (Mohit Trendster)

Mohit Trendster's Micro Fiction Experiments (Youtube Playlist)


Micro Fiction Experiment # 01 - Theme: अपहरण (Kidnapping)


*) - बाहरी लोग सही कहते थे जंगली लोग जादू-टोना करते है। दो महीनों तक घने जंगल की गुमनामी में बंधक बना पर्यटकों का दल आज उन्हें बचाने आये कमांडोज़ और उनके अपरहरणकर्ता कबीले वालों के बीच में ढाल बनकर खड़ा था। 

*) - बब्बन पाशा चिंतित था। बड़े गुटों के कुछ आत्मघाती, अपहरण मिशन फेल हुए तो बिल उसके गिरोह के नाम फाड़ दिया गया। अब भारी सुरक्षा से उसने एक विदेशी राजनयिक को अगवा किया तो कोई मान के नहीं दे रहा उल्टा उसके आतंकी संगठन से मिलते जुलते नाम वाले संगठन को श्रेय दिया जा है खबरों में। 

*) - क्रोध में बिलबिलाता पर कुछ करने में असमर्थ मोज़ेस ठगा सा महसूस कर रहा था क्योंकि एक तो वह नास्तिक था और तो राजनीती वगैहरह में नहीं पड़ता था। बेचारा बस एक टेनिस मैच देखने आया था, वो भी जीवन में पहली बार। अब किन्ही धर्मों की लड़ाई में उसको क्यों किडनैप कर लिया गया। 

*) - विभोर ने बंदूकें फिल्मों में ही देखी थी। उसका मन थर-थर काँप रहा था जबकि बाहर से उसका स्थिर-शांत तन तरह-तरह की भाव भंगिमाओं से अपनी 4 साल की बच्ची का समस्या से ध्यान बँटाने और सब ठीक हो जाने का दिलासा देने में लगा था। 

*) - किटकिटाते दांतों से खुद को गरियाने की कोशिश करती गरिमा सोच रही थी कि जहाँ भाग कर आयी उस वीराने में इस दन्त-कुड़कुड़िया सर्दी से बेहतर तो वो गुंडे ही रख रहे थे। 

*) - बंगले के बाहर जमा किडनैपर गुट का मकसद हत्या नहीं था, पर दंगों से उबर रहे शहर में अफवाहें ज़ोरो पर थी। दुछत्ती में छिपे परिवार के अन्य सदस्यों की जान बचाने के लिए माँ ने रो रहे नवजात का गला घोंट दिया। 

*) - अब उसे पता चला कि गिरोह के सरगना ने बंधक से आँखें मिलाने को क्यों मना किया था। जाने क्यों अपने किडनैपर को भी उम्मीदों से देख रहीं थी वो आँखें...कसम से अगर 2 क्षण उन आँखों में और देख लेता तो साइड बदल कर उन्ही का हो जाता। 
---------------------------------------

Micro Fiction Experiment # 02 - Theme: Science


*) - कृतिम रूप से लैब में निर्मित चींटी, दल में घुसपैठ करने के बाद समझ नहीं पा रही थी कि उसकी प्राकृतिक बेवकूफ बहनो में मेहनत और अनुशासन की इतनी सनक क्यों सवार है। 
-----------------------------
*) - रोज़ाना ज़िन्दगी से छोटे-बड़े समझौते करते हुए जिस प्रयोग में उसने अपना जीवन समर्पित कर दिया, जब वह लगभग पूर्णता पर था...तब खबर आयी कि वैसा ही प्रयोग दुनिया के किसी साधन-संपन्न वैज्ञानिक ने कर दिया है। 
-----------------------------
*) - जो प्रजातियां प्रयोग के लिए चाहिए थी, असिस्टेंट उनके बजाये दिहाड़ी मज़दूर ले आया। 
-----------------------------
*) - जेनेटिकली मॉडिफाइड क्रॉप्स (जनुकीय परावर्तित अन्न) फ़ल-सब्जी के सेवन पर व्रत में मनाही थी। सूखा ग्रस्त क्षेत्र में भी उस भोजन का आधार जीवाणु की कोशिका का मांसाहार अंश धर्म-भ्रष्ट करने को काफी थी। 
-----------------------------
*) - जिस हथियार के आविष्कार से उसे विश्व में नाम, मान-सम्मान मिला.....बाद में उसे बनाने की ग्लानि में ही उसने अपनी जान ली। 
-----------------------------
*) - आज को जिन युगों ने इतनी रफ़्तार दी, खैरात में मिली उन रफ्तारों के योग पर सवार यह पीढ़ी पुराने युगों की धीमी रफ्तारों का कितनी आसानी से मज़ाक बना लेती है!
-----------------------------

Micro Fiction Experiment # 03 (नासमझ इतिहास)


*) - अठारवीं सदी की बात है, दुनिया के सबसे दुर्गम नोलाम द्वीप पर तब तक कोई मानव नहीं पहुंचा था। 

*) - बेहतर जहाज़ों और तकनीकों के बल पर दुनिया के तीन शक्तिशाली देशों में वहाँ सबसे पहले पहुँचने की होड़ लगी थी। 

*) - एक देश द्वारा दल भेजे जाने की खबर के तुरंत बाद बाकी दोनों देशों ने भी आनन-फानन में अपने जहाज़ी दस्ते रवाना किये। 

*) - देश A और देश C लगभग एकसाथ वहां पहुंचे। संचार का कोई माध्यम ना होने के कारण अब एक ही रास्ता बचा था। 

*) - A और C के जहाज़ी दलों में एक दूसरे को समाप्त करने के विध्वंसक युद्ध छिड़ गया। 

*) - कुछ घंटो बाद आखिरकार देश C के दल ने देश A के क्रू को ख़त्म करने के साथ-साथ उनका जहाज़ डुबो दिया।

*) - दल C के कप्तान और 4 सदस्य ज़िंदा बच पाए, तभी उन्हें देश B का जहाज़ आता दिखा। 

*) - अब दुनियाभर  में इतिहास की किताबों में पढ़ाया जाता है कि दुर्गम नोलाम टापू पर सबसे पहले देश B के लोग पहुँचे। 
-----------------------

#mohitness #mohit_trendster #trendybaba #freelancetalents

Thursday, April 10, 2014

April 2014 Update - Mohit Sharma Trendster



Roobaru Duniya Magazine (April 2014) Special Story on Indian Comics and a Chitr Thitholi Toon. 

'Jai Ashleela Gang' getting mixed reviews on different websites. Working on a poetry anthology. Heavy Backlog!

Page from 'Jai Ashleela Gang'

Tuesday, March 4, 2014

Roobaru Duniya (March 2014)



"This is a Supercard cover story covering offbeat issues related to women along with special features on Gulabi gang & Black Rose Campaign. Why you should buy this issue? Not because density of main headings, interviews is high here....but because a Counter Feminist author is writing a Women's Day special cover story....they call me Trendster for a reason! Roobaru Duniya (March 2014) issue...on stands now!

P.S. Bonus toon with Harish Bro & awesome expert articles by Akash Soam, Deven Pandey." 




#roobaruduniya #womensday #trendster #mohitness #trendybaba