Freelance Falcon ~ Weird Jhola-Chhap thing ~ ज़हन

Showing posts with label Raj Comics. Show all posts
Showing posts with label Raj Comics. Show all posts

Friday, May 10, 2024

समुद्र से पक्षियों का बैर (कॉमिक्स)

 

पुराने मेल स्क्रॉल करते हुए संजय गुप्ता सर का एक मेल दिखा। तब राज कॉमिक्स के उपक्रम "ट्राईकलर बुक्स" की मिनी कॉमिक्स की कुछ स्क्रिप्ट्स लिखीं थी (साल 2010-2011)। इन कॉमिक्स में बच्चों के लिए शिक्षाप्रद-मनोरंजक कहानियां होती थी। कॉमिक्स हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं में प्रकाशित होती थी। इस कॉमिक्स "चिंकी और चिंकू में एक पक्षी जोड़ा समुद्र से दुश्मनी कर लेता है। समुद्र अहंकार में उनका मज़ाक उड़ाता है, लेकिन धीरे-धीरे पक्षी जोड़े के अभियान में कई प्राणी जुड़ जाते हैं।


#ज़हन

Thursday, March 11, 2021

राज कॉमिक्स का बंटवारा - तीन हिस्से हुए?

बीते दिनों भारतीय कॉमिक्स जगत की एक बड़ी घटना हुई। मैं अचंभित हूं कि अभी तक आधिकारिक रूप से इस बात पर कोई ब्लॉग, लेख आदि पढ़ने को क्यों नहीं मिला। 1986 से सक्रीय प्रकाशन राज कॉमिक्स के तीन हिस्से हो गए।

Nagraj Vritant - 2 Variant Cover (2021), Timeless Classics of Nagraj
Art - Lalit Kumar Sharma, Colors - Pradeep Sherawat
------------------

राजा पॉकेट बुक्स के संस्थापक स्वर्गीय राज कुमार गुप्ता जी का दिसंबर 2020 में निधन हो गया। उनके देहांत से पहले ही उनके पुत्रों (संजय गुप्ता, मनोज गुप्ता और मनीष गुप्ता) के आपस में मतभेद हुए जिनका कुछ अंश सोशल मीडिया पर साझा किया गया। सभी पक्षों की पूरी बात सार्वजानिक तौर पर सामने नहीं आई, इस वजह से उस बारे में बात करना तो ठीक नहीं होगा। हालांकि, इस दौरान 'Raj Comics by Sanjay Gupta' (RCSG) और 'Raj Comics by Manoj Gupta' (RCMG) के विज्ञापन आने लगे। श्री मनीष गुप्ता की ओर से अभी कोई अपडेट देखने को नहीं मिली।

Yugarambh set (2021) - Raj Comics by Sanjay Gupta

RCMG और RCSG के विज्ञापनों और इन कुछ महीनों में बिक्री पर लगी कॉमिक्स को देखकर पता चलता है कि किरदारों के इस्तेमाल के अधिकार साझा कर लिए गए हैं। साथ ही, पुरानी छपी कॉमिक्स को भी क्रम के अनुसार बाँट लिया गया है, ताकि यह साफ़ रहे कि कौनसी कॉमिक का रीप्रिंट किसे प्रकाशित करना है। मंदी के इस दौर में, दोनों प्रकाशन कॉमिक्स के साथ-साथ कलाकारों, संसाधनों का भी साझा इस्तेमाल कर रहे हैं। राजा पॉकेट बुक्स का संचालन भी इसी तरह होगा।

Nagraj Janmotsav 2015 event

अगर तुलना की जाए तो श्री मनोज गुप्ता ज़्यादा प्रयोगात्मक थीम पर काम कर रहे हैं। वहीं श्री संजय गुप्ता जी पर पहले घोषित की गईं कुछ बड़ी सीरीज़ को प्रकाशित करने का दबाव है। कॉमिक बाज़ार में उनकी गुडविल भी ज़्यादा है। टीम की बात करें, तो दोनों ही तरफ़ संतुलित कलाकार और लेखक हैं। वैसे अभी किसी नतीजे पर आना जल्दबाज़ी होगी, क्योंकि इतने किरदारों, हज़ारों कॉमिक्स के कॉपीराइट अधिकार और आय को बराबर बांटना काफ़ी मुश्किल काम है। ऐसा हो सकता है कि भविष्य में यह बात विवाद का कारण बने। आशा है, आने वाले समय में भारतीय कॉमिक्स जगत में फिर से राज कॉमिक्स परिवार की नियमित कॉमिक्स आती रहें।

==============

#ज़हन

Thursday, February 6, 2020

एक आयोजन जिसने भारतीय कॉमिक्स को नई दिशा दी...


"Genereation Next Writers Workshop and Meet" इवेंट 25 जनवरी 2008 से 27 जनवरी 2008 को राज कॉमिक्स ने बुराड़ी, दिल्ली में करवाया था। इसमें शामिल होने के लिए दिसंबर 2007 में एक प्रतियोगिता रखी गई थी। उस प्रतियोगिता के कुछ विजेता इस 3 दिन के आयोजन का हिस्सा नहीं बन पाए थे, इस वजह से इवेंट में ऑनलाइन कॉमिक्स समुदाय में सक्रीय कुछ प्रशंसकों को शामिल होने की छूट मिल गई थी। 19 साल की उम्र में वहां जाना सपने जैसा था


इन तीन दिनों के दौरान भारतीय कॉमिक्स से जुड़े कई लेखक कलाकार वहां मौजूद रहे, जैसे - तरुण कुमार वाही, अनुपम सिन्हा, ललित शर्मा, संजय गुप्ता, ललित सिंह, क्षितीश पैढी, बेदी जी, जगदीश कुमार, प्रदीप सहरावत आदि। यही नहीं यह आयोजन इतना सफल रहा कि इसमें शामिल लगभग 10 किशोर और युवा आगे चलकर कॉमिक्स और साहित्य की दुनिया से जुड़े। भारत में इंटरनेट के माध्यम से इतना बड़ा ये अपनी तरह के पहला आयोजन था और इसी के बाद सालाना 'नागराज जन्मोत्सव' आयोजन की नींव रखी गई। जिन लोगों से ऑनलाइन इतनी बातें की थी उनसे मिलकर विचार साझा करना अद्वितीय अनुभव रहा। आयोजन में लाइव स्केच सेशन, कॉमिक आईडिया से पूरी कॉमिक तैयार होने का सफ़र, राज कॉमिक्स के गोदाम-ऑफिस का टूर, कॉमिक्स की स्क्रिप्ट कैसे लिखी जाती है, किस तरह के संवाद, विचार और कहानियां इस माध्यम के अनुकूल हैं, एनिमेशन, जारी प्रोजेक्ट्स पर बातचीत जैसी कई चीज़ें हुई। ठहरने की व्यवस्था राज कॉमिक्स और अब बंद हो चुके एनिमेशन स्टूडियो RToonz के ऑफिस में की गई थी। वहां से आने के बाद मैंने राज कॉमिक्स की एक शाखा ट्राईकलर बुक्स के लिए कुछ मिनी-कॉमिक्स लिखी। यह कॉमिक्स बाल विकास और बच्चों को शिक्षा देते विषयों पर थी। मेरा बाकी सफ़र तो आपके सामने है ही...यह अनुभव एक सुखद याद के रूप में हमेशा मेरे साथ रहेगा।


पुरानी साइट काफ़ी पहले बंद हो जाने की वजह से कई फ़ोटो और जानकारी अब उपलब्ध नहीं है। सदस्यों का एक यह लिंक मिला है जिसमें 19 लोगों के नाम दिख रहे हैं। - RC Forum Main Awards & Contests

#ज़हन
===========

Saturday, July 20, 2013

Trendy Baba's Upcoming Projects



*) - Sequel of Bonsai Kathayen & Long Live Inquilab coming soon!

*) - Mohit qualified for quarter finals of inaugural Freelance Talents Championship (19 July 2013).

*) - Editing Infra Surkh Shayars (Vol. 1 & 2)

*) - Indian Comics Fandom (Vol. 7) - Regional Comics Special almost ready.

*) - More Kavya Comics (Poetry Comics) in Pipeline.

 
*) - Makeup (Anthony, Raj Comics)



*) - Doga Diaries - 3 (Raj Comics)

*) - 'Maa ka Monologue Hindi' Novel (2014).


Friday, June 14, 2013

My Guest Appearances in Comics


 *) - Special Appearance in Advocate Vasant Sahni by Husain Zamin's epic "Chori ka Aarop" (Accusation of Theft) comic. Thanks a ton Husain Zamin sir.


*) - Cameo role as Engineer Mohit Sharma 26/11 (Nagraj & Doga : Raj Comics) 2009


*) - "Long Live Inquilab - 2" (by Miss Jyoti Singh, will post the colored artwork with dialogues soon)