Freelance Falcon ~ Weird Jhola-Chhap thing ~ ज़हन

Showing posts with label song. Show all posts
Showing posts with label song. Show all posts

Wednesday, January 27, 2021

दिल्ली बड़ी दूर है, किसान भाई! #ज़हन


वह भागने की कोशिश करे कबसे,
कभी ज़माने से तो कभी खुद से...
कोई उसे अकेला नहीं छोड़ता,
रोज़ वह मन को गिरवी रख...अपना तन तोड़ता।

उसे अपने हक़ पर बड़ा शक,
जिसे कुचलने को रचते 'बड़े' लोग कई नाटक!
दुनिया की धूल में उसका तन थका,
वह रोना कबका भूल चुका।

सीमा से बाहर वाली दुनिया से अनजान,
कब पक कर तैयार होगा रे तेरा धान?
उम्मीदों के सहारे सच्चाई से मत हट,
देखो तो...इंसानी शरीर का रोबोट भी करने लगा खट-पट!

अब तुझे भीड़ मिली या तू भीड़ को मिल गया,
देख तेरा एक चेहरा कितने चेहरों पर सिल गया।
यह आएगा...वह जाएगा,
तेरे खून से समाज सींचा गया है...आगे क्या बदल जाएगा?

तेरे ज़मीन के टुकड़े ने टेलीग्राम भेजा है,
इस साल अच्छी फसल का अंदेशा है।
देख जलते शहर में लगे पोस्टर कई,
खुश हो जा...इनमें तेरी पहचान कहीं घुल गई।
=========

Friday, January 26, 2018

Aksar Shab-e-Tanhai mein (Reshma Song Cover) | Mohit Trendster


अक्सर शब-ए तन्हाई में... (स्वर्गीय रेशमा कवर गीत) - मोहित शर्मा ज़हन
बड़ी हिम्मत जुटाकर यह नज़्म गाने की कोशिश कर रहा हूँ। मेरे ऑडियो पॉडकास्ट, वक्तव्य, हास्य और फिक्शन आप सबने पसंद किये हैं, आशा है येकवर आपको पसंद आये।

Aksar shab-e-tanhai mein (Reshma ji cover song) #folk #reshma #mohit_trendster 
Other web-links: VimeoSoundcloudTumblrMediafire4shared etc