Saturday, May 14, 2022
Readers with Books - Colorblind Balam and Kuch Meter par Zindagi
Monday, May 9, 2022
Walking down the memory lane - Naftonomix Event
‘Naftonomix '12-Beyond the Barrel’ organized by Department of Oil & Gas and Energy Trading, UPES aimed to facilitate students bring out the professional in them by providing platform where they can get an out-of-the book exposure to think out-of-the box and evaluate.
This two day student driven event, flanked by Prof Pokhriyal and other faculty members was initiated to provide students the chance to make a difference through performing & presenting cultural and artistic skills. The technical sub-events were case based context, management paper presentation, virtual trading, Click Pic (photography contest), Symposium, Knack (Poster making competition), Instinct (extempore), Business idea, Brain Storming (quiz) and Vaudeville (cultural event).
To conclude, Naftonomix 2012 proved not just the technical event providing platform only for the sharpening of the executive dexterity in the students to perform but also provided them with an arena of opportunities to step up and display their cultural and artistic skills.
*Won the Vaudeville event.
Monday, December 13, 2021
सरकारी संन्यास (हास्य व्यंग)
Saturday, November 6, 2021
5-book anthology series - "What if..."
5) - What if there was an anywhere door
Thursday, September 16, 2021
2 Poems in Red Sunflower (Anthology)
2 poems in this anthology by yours truly (will share few stanzas soon). One of the biggest anthologies in terms of total authors, poets (100). Congratulations to the compiler Bhawna Dewangan and team.
Available - Notion Press =*= * Amazon
Saturday, September 11, 2021
Poem in Deep Silence (Anthology)
'Stealthy silence' (poem) in Deep Silence (anthology), Paperback: 150 pages
ISBN-10: 1685388396
ISBN-13: 978-1685388393
Editors - Sanoj Kumar and Kiran Baghari
Notion Press:
Amazon:
===========
Friday, June 18, 2021
Story in Anthology: Narratives in Monochrome (June 2021)
My story "Herd Mortality" included in anthology book "Narratives in Monochrome" with 24 talented authors.
Publisher - Flairs and Glairs, Editor - Rashmi Pai Prabhu, ISBN-10: 9391302270, ISBN-13: 978-9391302276
https://www.amazon.in/Narratives-Monochrome-Rashmi-Pai-Prabhu/dp/9391302270/
Wednesday, April 21, 2021
ज़रूरी था...
पिछले हफ़्ते मैं और मेरे माता-पिता कोरोना पॉजिटिव हो गए। इस समय मैं अपने पैतृक घर पर उनके साथ हूँ। मेरी पत्नी और पुत्र दूसरे घर में सुरक्षित हैं। 19 अप्रैल को हमारी शादी की तीसरी सालगिरह थी, लेकिन इस स्थिति में उनसे मिलना संभव नहीं था। इस आपदा की घड़ी में, लोगों के इतने बड़े दुखों के बीच यह बात बांटना भी छोटा लग रहा है। बस यह ठीक है कि मेरा बाकी परिवार सुरक्षित है और मैं इस समय माता-पिता के साथ हूँ। मेघा को दिए कुछ उपहारों में हमारे फ़ोटो पर कलाकार Ajay Thapa की बनाई यह पेंटिंग सबसे ख़ास है...
===========
आगे कभी...पीछे मुड़कर इस साल को देखेंगे,
तुम इससे पूछ लेना..."क्या यह साल ज़रूरी था?"
मैं भी डांट दूंगा..."क्या यह हाल ज़रूरी था?"
ज़िन्दगी के किसी शांत दौर में...फिर इस साल से बात करेंगे।
तब जब तुम मुस्कुरा रही होगी,
बैंक में पड़ी मोटी बचत का हिसाब लगा रही होगी,
बुढ़ापे की दवाई खा रही होगी।
तब जब मैं कहीं फ़ोन नंबर की जगह पिन कोड लिख रहा होऊंगा,
तुम मुझे किसी महीन बात का अंतर समझा रही होगी।
मैं छिप कर मीठा खा रहा होऊंगा,
तुम प्रभव से मेरी शिकायत लगा रही होगी।
उन बातों में कभी इस साल को भी शामिल कर लेंगे,
और मुस्कुराकर इससे कहेंगे,
शायद यह इम्तिहान ज़रूरी था...
========
#ज़हन
Last week, tested positive for Coronavirus along with my parents. I am in home quarantine away from my wife and kid...and today is our third wedding anniversary.
Thursday, March 11, 2021
राज कॉमिक्स का बंटवारा - तीन हिस्से हुए?
बीते दिनों भारतीय कॉमिक्स जगत की एक बड़ी घटना हुई। मैं अचंभित हूं कि अभी तक आधिकारिक रूप से इस बात पर कोई ब्लॉग, लेख आदि पढ़ने को क्यों नहीं मिला। 1986 से सक्रीय प्रकाशन राज कॉमिक्स के तीन हिस्से हो गए।
राजा पॉकेट बुक्स के संस्थापक स्वर्गीय राज कुमार गुप्ता जी का दिसंबर 2020 में निधन हो गया। उनके देहांत से पहले ही उनके पुत्रों (संजय गुप्ता, मनोज गुप्ता और मनीष गुप्ता) के आपस में मतभेद हुए जिनका कुछ अंश सोशल मीडिया पर साझा किया गया। सभी पक्षों की पूरी बात सार्वजानिक तौर पर सामने नहीं आई, इस वजह से उस बारे में बात करना तो ठीक नहीं होगा। हालांकि, इस दौरान 'Raj Comics by Sanjay Gupta' (RCSG) और 'Raj Comics by Manoj Gupta' (RCMG) के विज्ञापन आने लगे। श्री मनीष गुप्ता की ओर से अभी कोई अपडेट देखने को नहीं मिली।
RCMG और RCSG के विज्ञापनों और इन कुछ महीनों में बिक्री पर लगी कॉमिक्स को देखकर पता चलता है कि किरदारों के इस्तेमाल के अधिकार साझा कर लिए गए हैं। साथ ही, पुरानी छपी कॉमिक्स को भी क्रम के अनुसार बाँट लिया गया है, ताकि यह साफ़ रहे कि कौनसी कॉमिक का रीप्रिंट किसे प्रकाशित करना है। मंदी के इस दौर में, दोनों प्रकाशन कॉमिक्स के साथ-साथ कलाकारों, संसाधनों का भी साझा इस्तेमाल कर रहे हैं। राजा पॉकेट बुक्स का संचालन भी इसी तरह होगा।
अगर तुलना की जाए तो श्री मनोज गुप्ता ज़्यादा प्रयोगात्मक थीम पर काम कर रहे हैं। वहीं श्री संजय गुप्ता जी पर पहले घोषित की गईं कुछ बड़ी सीरीज़ को प्रकाशित करने का दबाव है। कॉमिक बाज़ार में उनकी गुडविल भी ज़्यादा है। टीम की बात करें, तो दोनों ही तरफ़ संतुलित कलाकार और लेखक हैं। वैसे अभी किसी नतीजे पर आना जल्दबाज़ी होगी, क्योंकि इतने किरदारों, हज़ारों कॉमिक्स के कॉपीराइट अधिकार और आय को बराबर बांटना काफ़ी मुश्किल काम है। ऐसा हो सकता है कि भविष्य में यह बात विवाद का कारण बने। आशा है, आने वाले समय में भारतीय कॉमिक्स जगत में फिर से राज कॉमिक्स परिवार की नियमित कॉमिक्स आती रहें।
==============
#ज़हन
Monday, February 22, 2021
'धन्यवाद' के थोक विक्रेता - लेखक मिथिलेश गुप्ता
अब उनकी नई किताब 'ऑक्सीजन ऑफ़ लाइफ' प्रकाशित हुई है। इस किताब की ख़ास बात बस यही है कि मिथिलेश, अपनी पहली प्रकाशित किताब के आने से भी पहले इस टाइटल और कहानी की बातें किया करते थे। एक के बाद एक उनकी किताबें आती रहीं, लेकिन उन्हें मलाल रहता कि जो कहानी दिल के सबसे पास है और जिसे सबसे पहले कहना था वह इतने सालों से टल रही है।
...एक बात और है उनमें कि वे काफ़ी काम खुद ही निपटा लेते हैं पर फिर पूरा होने के बाद होलसेल में धन्यवाद बांटते हैं। मतलब ऐसा कि ढूंढ-ढूंढकर शुक्रिया। ऑफिशियल शुक्रिया, ग्रुप में शुक्रिया, पेज पर शुक्रिया...पेस्ट करने के बाद कुल्ला करते हुए शुक्रिया। नई किताब का पहला संस्करण बिकने की मिथिलेश जी को एक बार फिर से...धन्यवाद...मेरा मतलब बधाई!
===========
























